
Gardening Tools Under 100: अगर आपके घर में किचन गार्डन, बालकनी गार्डन या छोटा-सा होम गार्डन है, तो उसकी सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। अच्छी बात यह है कि पौधों की देखभाल के लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। मार्केट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे गार्डनिंग एसेंशियल्स मिल जाते हैं, जो ₹100 से कम कीमत में हैं और गार्डनिंग को आसान बनाने के साथ-साथ आपके पौधों की ग्रोथ में भी मदद करते हैं।
इंडोर प्लांट्स और छोटे गमलों में पानी देने के लिए एक छोटी स्प्रे बॉटल जरूर रखें। इससे पौधों पर हल्की फुहार के रूप में पानी पहुंचता है और मिट्टी भी जरूरत से ज्यादा गीली नहीं होती। इसमें लिक्विड फर्टिलाइजर भरकर पौधों पर स्प्रे भी किया जा सकता है। इसकी कीमत लगभग ₹50 से ₹60 तक होती है।
और पढे़ं- जंक गार्डन कैसे बनाएं? जानिए कम पैसे में गार्डन को लग्जरी और क्रिएटिव लुक देने के आसान तरीके
गार्डनिंग करते समय हाथों की सेफ्टी के लिए गार्डन ग्लव्स बेहद जरूरी हैं। ये मिट्टी, कीड़ों और कांटेदार पौधों से हाथों को सेफ रखते हैं। अच्छी क्वालिटी के ग्लव्स ₹80 से ₹100 के बीच आसानी से मिल जाते हैं।
अगर आपके पास कई तरह के पौधे हैं और उनके नाम याद रखना मुश्किल हो जाता है, तो प्लांट नेम टैग एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। इन पर पौधों का नाम लिखकर गमले में लगा सकते हैं, जिससे उनकी पहचान आसान हो जाती है। ये ₹30 से ₹50 के बीच आसानी से मिल जाते हैं।
कोकोपीट मिट्टी की नमी बनाए रखने और पौधों की जड़ों को हेल्दी रखने में मदद करता है। इससे पौधों की ग्रोथ भी बेहतर होती है। छोटे कोकोपीट ब्लॉक ₹50 से ₹100 की कीमत में आसानी से मिल जाते हैं।
छोटे गमलों और इंडोर प्लांट्स में सही मात्रा में पानी देने के लिए मिनी वाटरिंग कैन एक शानदार ऑप्शन है। इसकी लंबी नोज पानी को सीधे जड़ों तक पहुंचाती है और मिट्टी नहीं बहती। इसकी कीमत लगभग ₹90 से ₹100 तक होती है।
अगर आपने हैंगिंग प्लांट्स लगाए हैं, तो मजबूत हुक का इस्तेमाल जरूर करें। इससे गमले सुरक्षित रहते हैं और गिरने का खतरा कम होता है। 8 से 10 हुक का एक सेट ₹40 से ₹80 के बीच आसानी से मिल जाता है।
अगर आपके प्लांटर्स साधारण दिखाई देते हैं, तो रंग-बिरंगे डेकोरेटिव स्टोन्स उनकी खूबसूरती कई गुना बढ़ा सकते हैं। इन्हें गमले की ऊपरी सतह पर लगाने से गार्डन को एस्थेटिक और प्रीमियम लुक मिलता है। छोटे पैक की कीमत ₹50 से ₹100 तक होती है।
अगर आप अक्सर घर से बाहर रहते हैं या पौधों को रोज पानी देना मुश्किल होता है, तो सेल्फ वॉटरिंग बोतल नोज आपके लिए बेहद उपयोगी है। इसे किसी भी प्लास्टिक बोतल में लगाकर गमले में उल्टा लगाया जा सकता है। इससे पानी बूंद-बूंद करके धीरे-धीरे पौधों तक पहुंचता रहता है और मिट्टी लंबे समय तक नम बनी रहती है।
1. ₹100 के अंदर सबसे जरूरी गार्डन एसेंशियल्स कौन-से हैं?
स्प्रे बॉटल, गार्डन ग्लव्स, प्लांट नेम टैग, कोकोपीट ब्लॉक, हैंगिंग हुक और सजावटी गार्डन स्टोन्स
2. कोकोपीट का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?
कोकोपीट मिट्टी की नमी बनाए रखने, जड़ों को हेल्दी रखने और पौधों की बेहतर ग्रोथ में मदद करता है।
3. सेल्फ वॉटरिंग बोतल नोज कैसे काम करती है?
इसे पानी की बोतल में लगाकर गमले में उल्टा रखा जाता है, जिससे पानी धीरे-धीरे बूंदों के रूप में पौधों तक पहुंचता रहता है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.