Fancy Metal Planter Price: मजबूती में फैशन, घर के लिए मेटल प्लांटर फूलदान डिजाइन

Published : May 25, 2026, 01:00 PM IST
Metal Planter

सार

Metal Planter Price: घर को मॉडर्न और आलीशान लुक देने के लिए 1000रु. की रेंज में देखें बेस्ट मेटल प्लाटंर्स। लिविंग रूम, बालकनी और बेडरूम के लिए शानदार डिजाइन और प्लांट आइडियाज जानें।

Metal Planter Designs: घर को सुंदर और आलीशान दिखाने के लिए लोग पानी की तरह पैसा बहाते हैं। आजकल खूबसूरती का नया क्रेज इनडोर प्लांटर और प्लांटर्स बन गए हैं। अगर आप भी लिविंग रूम से बेडरूम तक बहुत ही कमाल का लुक चाहते हैं तो ज्यादा-सोचने विराचने की बजाय मेटल फूलदान में इन्वेस्ट करें, जो स्टाइलिश लगने के साथ सस्टेनबल भी होते हैं। इन्हें आप 1000रु. तक घर के लिए खरीद सकती हैं।

लीफ पैटर्न गोल्ड स्टैंड प्लांटर

यह प्लांटर डिजाइन बहुत ही रॉयल और एलिगेंट है। जिसमें गोल्ड मिनिश मेटल स्टैंड दिए गए हैं। इसे स्पेशल फ्लोरल वर्क जाल बना रहा है। आप इसे लिविंग रूम के अलावा, छत, बालकनी और यहां तक आउटडोर के लिए चुन सकती हैं। अगर हॉल में रख रही हैं तो लिविंग साइड कॉर्नर बेस्ट है। इसमें पोथोस, मनी प्लांट या एग्लोनिमा प्लांट लगाएं, जो भरे लगने के साथ बहुत ही कंट्रास्ट लुक देते हैं।

ये भी पढ़ें- DIY Toys: जीरो कॉस्ट में सुंदर खिलौने, घर पर ट्राई करें 5 असरदार क्राफ्ट टॉयज

टू लेयर हैंगिंग बर्ड प्लांटर

यह वर्टिकल प्लांटर का म़ॉडर्न वर्जन है, जिसमें दो टेराकोटा गमले को लेयर में अटैच करते हुए गोल्डन मेटल फ्रेम है। ये रस्ट फिनिश संग आते हैं जो दिखने में विंटेज कोटिंग सा लुक देते हैं। अगर आप भी बालकनी को रस्टिक स्टाइल देना चाहते हैं तो इसे विकल्प बनाएं। जहां तक पौधों की बात करें तो इनमें घनी पत्तियों वाला फर्न, स्ट्रि्ंग ऑफ पर्ल्स बेबी टियर सा टर्टल वाइन लगाएं।

ये भी पढ़ें- Kids Toys Crafts: नाव से हेलीकॉप्टर तक, घर की वेस्ट चीजों से बनाएं सुंदर खिलौने

मिनिमलिस्टिक टेबल टॉप प्लांटर

घर में जगह कम है तो आप इस तरह का टेबल टॉप प्लांटर चुन सकती हैं, जो स्लीक डिजाइन पर होने के साथ ही मॉडर्न ग्लो देते हैं। इसे आप मिनिमिल, स्कैंडिनेवियन पैटर्न पर खरीदें, जो वर्क डेस्क, स्टडी टेबल से टीवी यूनिट की शान बढ़ाएंगे। इनमें आप जेट प्लांट, सक्यूलेंट्स, स्मॉल स्नैक प्लांट लगा सकती हैं।

फेरी ज्वाइंट व्हील प्लांटर

अगर आप घर को थोड़ा हटकर और गॉर्जियस लुक देना चाहती हैं तो मेटल वर्क फेरी ज्वाइंट व्हील प्लांटर चुनें। इसमें काले रंग का मेटल का गोल ढांचा है। जिसके चारों तरफ छोटे-छोटे वाइट सेमेरिक प्लांटर लगे हैं। यह काफी प्लेफुल, क्रिएटिव और आई-कैचिंग है, जिसे आप होम एंट्रेस के पास रख सकती हैं। इसमें कलरफुल सेक्युलेंट, छोटे-छोटे कैटक्स और हर्ब्स उगा सकती हैं।

हिंडोला प्लांटर डिजाइन

ये मेरी गो राउंड प्लांटर मेटल रॉड पर है, किनारों तरफ लगे हुए चार बास्केट बहुत ही गॉर्जियस लुक देती है। यह विंटेज और मैकेनिकल मॉडर्न लुक देता है। आप इसे सेंटल टेबल, लिविंग रूम या डाइनिंग टेबल पर रख सकती हैं। चूंकि इस प्लांटर के गमले थोड़े चौड़े हैं, ऐसे में जेट प्लांट, हवोरिथिया, या सेडम जैसा प्लांट्स चुनें जो जल्दी फैलते भी हैं।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Bel Fruit Fertilizer: खराब बेल का फल पौधों के लिए 'वरदान', फ्री में ऐसे तैयार करें पोटाश खाद
Nautapa Gardening Tips: नौतपा में सूखने लगे हैं फूलों के पौधे? तुरंत करें ये काम, फिर दिखेगी हरियाली