Red Flower For Balcony: दूर से दिखेगी बालकनी की जबरदस्त ब्यूटी, लगाएं 6 लाल फूल

Published : Apr 30, 2026, 06:45 PM IST

Red Flowers For Balcony: बालकनी को खूबसूरत और वाइब्रेंट बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं, बस सही फूलों का चुनाव चाहिए। अगर आप अपने स्पेस में रंग भरना चाहती हैं, तो लाल फूल सबसे गुड ऑप्शन हैं। यहां कुछ प्लांट के नाम बताएंगे जिससे लाल फूल निकलते हैं। 

PREV
17

बालकनी में लगे फूल सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि पूरे माहौल को बदलने की ताकत रखते हैं। हल्की हवा के साथ उनकी खुशबू और रंगों की खूबसूरती मिलकर एक सुकून भरा स्पेस तैयार करती है। अगर आप अपनी बालकनी को थोड़ा ड्रामेटिक, एलिगेंट और एनर्जेटिक बनाना चाहती हैं, तो रेड फ्लावर्स सबसे बेहतरीन ऑप्शन हैं। इसकी रंगत दूर से दिखती हैं। 

27

बोगनवेलिया से रेलिंग सजाएं

यह बेल वाला पौधा आपकी बालकनी को फुल ऑन वाइब्रेंट बना देता है। इसके पेपर जैसे फूल बहुत अट्रैक्टिव लगते हैं। यह लो मेंटेनेंस प्लांट है। धूप में यह खूब बढ़ता है।

37

सदा बहार (एंथूरियम)

एंथूरियम को सदाबहार के फूल भी कहते हैं। यह लंबे समय तक टिके रहते हैं। ये आपकी बालकनी को मॉडर्न और ट्रॉपिकल लुक देते हैं

47

जरबेरा डेजी से बालकनी की बढ़ेगी शान

ये फूल रंग-बिरंगे और खुशमिजाज लुक देते हैं। खास बात ये है कि इनकी खुशबू हल्की होती है, जिससे ये हर किसी के लिए परफेक्ट हैं। लाल रंग के अलावा यह सफेद, पीला और गुलाबी भी होती है।

57

गुड़हल से बढ़ाएं बालकनी की ब्यूटी

गुड़हल में वैसे तो कई रंग आते हैं, लेकिन लाल रंग वाली ज्यादा फेमस है। एक बार लगाने के बाद यह सालों भर फूल देता है। गुड़हल के फूल का इस्तेमाल ईश्वर की पूजा के साथ-साथ अपने बालों के केयर में भी कर सकते हैं।

67

गुलाब से बढ़ाएं बालकनी की सुंदरता

लाल गुलाब क्लासिक और रोमांटिक लुक के लिए जाने जाते हैं। इनकी मखमली पंखुड़ियां और हल्की खुशबू आपकी बालकनी को रॉयल टच देती हैं। आप अपने बालकनी गार्डन में रेड रोज जरूर लगाएं।

और पढ़ें: Rose Gold Kangan: घनी चूड़ियों के बीच डालें रोज गोल्ड कंगन, देखें 6 सुंदर डिजाइंस

77

ट्यूलिप से बालकनी में जोड़ें एलिगेंस

कप शेप वाले ट्यूलिप बेहद अट्रैक्टिव लगते हैं। ये आपकी बालकनी को सॉफ्ट और क्लासी लुक देते हैं। हालांकि यह सिर्फ एक सीजन में ही खिलता है।

Cherry Tomato Growing Tips: छोटे गमले में उगाएं ढेर सारे चेरी टोमेटो, जानें आसान सीक्रेट

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories