Wooden Planter Design: गार्डन या बालकनी के लिए सेरेमिक, सीमेंट और मिट्टी के गमले खरीदने की जगह आप वुड प्लांटर खरीद सकते हैं, जो स्ट्रांग होने के साथ ड्यूरेबल होते है और प्लांट्स को बहुत ही ट्रेंडी दिखा सकते हैं...
पुराने फलों वाली लकड़ी के बॉक्स जिसे क्रेट कहते हैं, उसका इस्तेमाल आप प्लांटर के रूप में कर सकते हैं। इसके अंदर प्लास्टिक की शीट लगाएं। उसमें मिट्टी भरें और पौधे लगाकर एक क्रिएटिव प्लांटर आप बना सकते हैं, जो आसानी से 100 150 रुपए में तैयार हो जाएगा।
मिनी प्लांटर की तलाश में है, तो आंगन या बालकनी में इस तरीके के क्यूट से एनिमल प्रिंट के वुड प्लांटर्स आप लगा सकते हैं। इसमें छोटे फ्लावर प्लांट्स या फिर शो प्लांट्स बहुत प्यारे लगेंगे।
36
कप डिजाइन वुड प्लांटर
वुड प्लांटर में ये कप डिजाइंस आपके गार्डन को एकदम मॉडर्न लुक देगी। जिसमें कप के डिजाइन लकड़ी से बनाए गए हैं और इसमें आप मिट्टी भरकर कोई भी प्लांट्स लगा सकते हैं।
46
मिनी वुड प्लांटर
इनडोर प्लांट्स के लिए या डेस्क पर ऑर्गेनाइज करने के लिए आप मिनी प्लांटर की तलाश में है, तो इस तरीके से वुड स्टिक्स वाला प्लांटर लें। इसे आप किसी टेबल पर रख सकते हैं या फिर दीवार पर हैंग करके भी छोटे-छोटे प्लांट्स लगा सकते हैं।
56
वुड लॉग प्लांटर
अगर आपके पास मोटी लकड़ी का तना है, तो इस बीच से खोखला करके उसमें आप कोई पौधा या सक्यूलेंट प्लांट्स लगा सकते हैं। ये आपके गार्डन या बालकनी को नेचुरल लुक देगा और घर में बहुत ही खूबसूरत लगेगा।
66
लैडर प्लांटर
लैडर प्लांटर आप घर की किसी पुरानी लकड़ी की सीढ़ी से बना सकते हैं, जिसे प्लांट स्टैंड के रूप में इस्तेमाल करें और हर स्टेप पर गमले रखकर वर्टिकल गार्डन तैयार करें। ये कम स्पेस में ज्यादा पौधे लगाएगा और एसथेटिक लुक भी घर को देगा।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.