Water Gallon Reuse Ideas: प्लास्टिक गैलन वॉटर बोतल को आप बेकार समझकर फेंक देती हैं तो जरा ठहर जाइए। यहां देखें गैलन प्लाटंर बनाने के आसान तरीके जो घर से लेकर बालकनी की शोभा बढ़ाने में कमी नहीं रखेंगे।
हर किसी के घर में पानी वाला गैलन जरूर होता है। इसमें एक साथ कई लीटर पानी इकट्ठा किया जा सकता है, हालांकि लगातार इस्तेमाल से प्लास्टिक या फाइबर गंदा होने लगता है जिस वजह से लोग इसे फेंक देते हैं। घर का कोई भी सामान फेंकना जायज नहीं है, कई बार थोड़ी सी क्रिएटिविटी और आइडियाज से इन्हें यूजफुल चीजों में बदला जा सकता है। फोटो गैलरी में देखें इन Water Gallon से प्लांटर्स बनाने का आसान तरीका जो कम जगह में डेकोरेटिव आइटम की तरह काम करते हैं साथ ही एक्स्ट्रा गमले का खर्चा भी बचाते हैं। इन्हें आप बालकनी से इनडोर-आउटडोर कहीं भी लगा सकती हैं।
24
प्लास्टिक गेलन फेयरी टेल प्लांटर
घर को एस्थेटिक और वार्म लुक देते हुए आप 2-5 लीटर वॉटर गैलन से इस तरह का फेयरी प्लांटर तैयार सकती हैं। सबसे पहले बोतल को बीच से काटकर होल करें। बाहरी साइड पर छोटे-छोटे क्ले डोर, खिड़की लगा दें । क्ले से ही छोटे-छोटे फूल बनाएं। ऊपरी साइड पर आप सेक्युलेंट या फिर कैक्टस प्लांट लगा सकती हैं।
क्यूट पिगी बैंग प्लांटर
वेस्टर्न कल्चर में इस तरह के पिगी प्लांटर खूब पसंद किए जाते हैं। आप चाहें तो कोई और शेप भी दे सकती हैं। सबसे पहले गैलन का ऊपरी हिस्सा काटकर अलग करें और नीचे जल निकासी के लिए छेद बनाएं फिर कलरफुल रंगों से पेंट कर दें। , इस तरह के सेट मेन डोर, गार्डन और छत के लिए बेहतरीन है। इन प्लांटर का मुंह चौड़ा होता है इसलिए पिटुनिया, कैलांचो, पोर्टुलाका जैसे फ्लावर प्लांट अच्छे लगेंगे।
तस्वीर में अलग-अलग तरह के कई तरीके दिखाए गए हैं जिनकी मदद से आप बालकनी गार्डन के लिए खूबसूरत प्लांटर तैयार कर सकती हैं। इन्हें बनाने के लिए जरूरत पड़ेगी तो प्लास्टिक कटर, स्प्रे कलर मिट्टी की। आप पसंद के अकॉर्डिंग किसी भी वॉटर गेलन या फिर प्लास्टिक डिब्बे से ऐसा प्लांटर बना सकती हैं।
44
प्लास्टिक गैलन ट्रेन प्लांटर
DIY Planter का ये सबसे यूनिक और क्रिएटिव आइडिया है जहां छोटे-छोटे बोतल से रेल बनाई गई है। इसे बनाने के लिए गैलन के बेस हिस्से को काटकर एक-दूसरे से अटैच कर दें है। ट्रेन के इंजन के लिए बोतल के आखिर हिस्से को ग्लू गन की हेल्प से चिपका दें। अब इन्हें कलरफुल रंगों से पेंट कर मनपसंद डिजाइन बना दें। इनमें पौधे उगाने की जगह अच्छी है, हालांकि ध्यान रहे मोटी जड़ वाले प्लांट न चुनें नहीं तो खूबसूरती खत्म हो जाएगी। इसकी बजाय सेक्युलेंट या फिर कैक्टस प्लांट चुनें।