Summer Flowering Plants Names with Images: गर्मियों में खिलने वाले पौधे की लिस्ट देखें, जो 45-47 डिग्री तक तापमान सह सकते हैं। साथ ही इनमें कुछ प्लांट ऐसे भी हैं जो सालभर तक कलरफुल फूल देते हैं।
गर्मियों में उगने वाले फूल (Summer flower plants outdoor)
फरवरी खत्म होने के साथ गर्मी की शुरुआत होने लगी है। दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में तापमान 30 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में फूलों की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। धूप की तपिश में प्लांट जल्दी खराब हो जाते हैं, लेकिन अगर कहा जाए कि ऐसे कई पौधे हैं जो 45 डिग्री सेल्सियस टंप्रेचर भी झेल सकते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, ऐसी ही कुछ पौधों की लिस्ट जो आसानी से नर्सरी और ऑनलाइन मिल जाएंगे।
26
बोगन वेलिया प्लांट ( Bougainvillea Flower Plant)
यह पौधा भारत की गर्म के लिहाज बेस्ट है, जो 48 डिग्री तापमान में भी खिलखिलाता है। आप एक ही पौधे पर अलग-अलग रंग के प्लांट वाले चित्रा वैरायटी या फिर डबल पंखुड़ीनाम गुच्छे वाला प्लांट Mahara चुनें। इसे ज्यादा पानी की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है। हालांकि धूप 6-8 घंटे चाहिए, मिट्टी सूखने पर ही पानी दे। ज्यादा वॉटरिंग पौधा खराब कर देगी।
इस प्लांट का तना दूसरे पौधों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा मोटा होता है, जिस कारण लंबे वक्त पानी स्टोर करने की क्षमता रखता है।आप पौधे की हल्के हरे रंग के फूल देने वाली Bipasha या फिर सफेद फूलों के लिए Katrina वैरायटी को चुन सकते हैं। डेजर्ट रोज 45 डिग्री तापमान सहने के साथ कम पानी में जल्दी बढ़ता है।
36
चंपा कौ पौधा (Plumeria Rubra Plant)
भारत में इसे चंपा तो दूसरे देशों में फ्रेंगीपानी के नाम से जाना जाता है, जो मोटे तनेऔर खूशबूदार फूल संग देता है। इस पौधे को मई-जून महीने वाली कड़क धूप पसंद है। अगर बालकनी में इसे लगाने की सोच रहे हैं तो Calcutta Star वैरायटी को विकल्प बनाएं। इसे 7-9 घंटे धूप में रखें, मिट्टी में पानी न जमा होने दें।
पीकॉक प्लांट को इंग्लिश में Caesalpinia pulcherrim कहते हैं, जो 45 डिग्री तापमान में अच्छे से बढ़ता है। इसे सीधे धूप में रखने की बजाय दीवारों पर लगाएं। यह पौधा पीले, नारंगी और लाल रंग के फूल देता है। यह पौधा जितना खूबसूरत लगता है उतना ही खतरनाक भी। इसके बीज जहरीले होते हैं जो बच्चों और पालतू जानवरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं
46
क्राउन ऑफ थॉर्न्स (Euphorbia Milii Plant)
यह पौधा बहुत मजबूत और सूखा सहन कर सकता है। इसके मोटे टने और दूधिया रस पौधे काफी खास होते हैं। यदि घर में ज्यादा जगह नहीं है तो इसे छतों और टेरेस पर लगाएं। 7-10 दिन में एक बार गहरे पानी दें, 9-11 घंटे की धूप जरूरी है।
पीला टेकोमा प्लांट (Tecoma Stans Plant)
टेकोमा प्लांट तेज गर्मी और तपिश वाली धूप में भी फूल देता है। यह 3-5 फीट ऊंचाई की झाड़ी पर बढ़ता है। ये लाल-पीले रंग की किस्मों पर आता है। यह पौधा गर्मियों में भी मधुमक्खियों और तितलियों को आकर्षित करता है।
56
फायरक्रैकर फ्लावर (Firecracker Flower)
यह पौधा 35-45 डिग्री तापमान में अच्छे से खिलेगा। अबोली नाम से फेमस ये प्लांट चमकदार पत्तों पर आता है। आप इसकी नारंगी और पीली किस्में चुन सकते हैं। पौधे को नमी पसंद हैं, तो तेज धूप के साथ कभी-कभी इनडायरेक्ट सनलाइट में भी रखें।
पाउडरपफ प्लांट (Powderpuff Plant)
Calliandra haematocephala नाम से प्रसिद्ध पाउटरपफ प्लांट रुई जैसे गोल दिखते हैं। आप इसकी सफेद और लाल वैरायटी चुन सकते हैं। इस पौधे के पत्ते रात में अपने आप बंद हो जाते हैं।
66
येलो एल्डर पौधा (Yellow Elder Plant)
यह पौधा 365 दिनों तक फूल देता है। खास बात है कि पौधे की पत्तियां सुबह खिल जाती हैं और दोपहर में बंद हो जाती है। इसे कमजोर और ढीली मिट्टी ज्यादा भाती है।
गोल्डशॉवर प्लांट (Gold Shower Plant)
अगर आप पूरे साल तक फूल चाहते हैं तो इस बार गर्मियों में Galphimia gracilis यानी गोल्ड शॉवर प्लांट लगाएं। यह पौधा कई दिनों तक पानी न मिलने पर सूखा सहन रखने की क्षमता रखता है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.