6 Tricolor Foliage Plants: 3 रंगों वाले पत्तेदार पौधे, गर्मियों में फूलों को भी देंगे टक्कर!

Published : Feb 18, 2026, 11:13 AM IST

3 Color Plants for Home:  गर्मियों में फूल मुरझा जाएं, तो 3 रंगों वाले ट्राइकलर फोलिएज प्लांट्स (Foliage Plants) से घर सजाएं। कैलाथिया ट्राइकलर, स्ट्रोमैंथे आदि पौधे बिना फूल के भी घर को सुपर स्टाइलिश लुक देते हैं। जानें कुछ प्लांट्स के नाम।

PREV
15
क्रोटन (Croton)

3 रंग वाले Foliage Plants ऐसे पौधे होते हैं, जिनकी पत्तियों में एक नहीं बल्कि तीन या उससे ज्यादा रंग होते हैं। खूब गर्मियों में जहां फूल मुरझा जाते हैं, ऐसे में ट्राईकलर फोलिएज प्लांट बिना फूल के भी घर को सुपर स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। हरे के साथ पीले और पर्पल रंग के पत्तों वाले क्रोटन प्लांट्स की पत्तियां दिखने में काफी आकर्षक होती है। इन्हें बहुत ब्राइट, बालकनी और धूप वाली जगह के लिए बेस्ट माना जाता है। आप कम देख रेख में तीन रंगो वाले क्रोटन लीव्स प्लांट लगा सकते हैं।

कैलेडियम प्लांट (Caladium)

बड़े दिल के आकार की पत्तियों वाले कैलेडियम प्लांट इंडोर डेकोर के लिए बेस्ट माने जाते हैं। इन प्लांट्स में हरा, गुलाबी और सफेद रंग होता है, जो इन्हें काफी ब्राइट लुक देता है। ऐसे पौधों को अधिक देखरेख की जरूरत नहीं पड़ती है।

25
एग्लाओनेमा ट्राइकलर प्लांट (Aglaonema)

हरा, सिल्वर और गुलाबी धारी वाला एग्लाओनेमा ट्राइकलर प्लांट आपके कम रोशनी वाले घर में रौनकर भर देगा। ड्रेनेज होल वाले गमले में हल्की, भुरभुरी मिट्टी जैसे कि गार्डन सॉयल के साथ कोकोपीट और रेत मिलाकर भरें और एग्लाओनेमा लगा दें। प्लांट को डायरेक्ट धूप से दूर, ब्राइट इनडायरेक्ट लाइट में रखें। आप बालकनी में या ऐसे कमरे में भी रख सकते हैं, जहां हल्की धूप आती हो।

35
कोलियस (Coleus)

अपनी रंग-बिरंगी पत्तियों के कोलियस (Coleus) काफी फेमस पौधा माना जाता है।पौधा या कटिंग की मदद से आसानी से ये पौधा घर में लगाया जा सकता है। हल्की धूप या ब्राइट इनडायरेक्ट लाइट में कोलियर प्लांट अच्छे से खिलता है। कम समय में कोलियस का तीन रंगों वाला पौधा खिल उठता है।

45
स्ट्रोमैंथे ट्राइकलर (Stromanthe Tricolor)

गुलाबी, हरे और क्रीम रंग की आकर्षक पत्तियां एक बार में ही ध्यान आकर्षित कर लेती हैं। आपको स्ट्रोमैंथे ट्राइकलर लिविंग रूम को सजाने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। यह इंडोर डेकोर के लिए परफेक्ट और एयर-प्यूरिफाइंग प्लांट की तरह यूज किया जाता है। 

और पढ़ें: Plants For Humid Weather: चिपचिपे मौसम में भी घर रहेगा ठंडा, लगाएं ये 5 कूलिंग प्लांट्स

7 Best Summer Bulbs: गर्मी में बालकनी की रौनक पत्तियों से नहीं, बल्कि बढ़ाएं

55
कैलेथिया (Calathea Tricolor plant)

कैलाथिया ट्राइकलर प्लांट को घर में लगाना बेहद आसान होता है। हरे, क्रीम और गुलाबी रंग की खूबसूरत पत्तियां आपके बेरंग घर में खूबसूरत रंग भर सकती हैं। इसे आप बड़े या फिर छोटे दोनों ही प्रकार के गमले में लगा सकती हैं।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories