Buddleja plant in india: कम देखभाल वाले पौधों की लिस्ट देखें, जो मधुमक्खी और तितलियों को आकर्षित करते हैं। जानें बटरफ्लाई बुश (Bugdleja) की स्पेशल वैरायटी और प्लांट केयर टिप्स।

घर में पेड़-पौधे हो तो माहौल खुशनुमा रहता है। बाजार और ऑनलाइन सुंदर-सुंदर पत्तियों वाले खूबसूरत प्लांट मौजूद हैं जो सुंदर लगने के साथ देखभाल मांगते हैं, लेकिन आज की दौड़ भाग वाली जिंदगी में इंसान के पास खुद के लिए समय नहीं है, ऐसे में प्लांट लगाना मुश्किल भरा काम है। अगर कहा जाए प्रकृति ने कुछ ऐसे तोहफे दिए हैं जो कम केयर में अच्छे से खिलते हैं, ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है और साथ ही ये गरम मौसम में जल्दी खिलते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Butterfly Bush Plants की, जिसे वैज्ञानिक रूम से बुडलिया (Buddleja) कहा जाता है। यह पौधे बैंगनी, गुलाबी, सफेद और नीले रंग में आता है, साथ ही तितलियों और मधुमक्खियों को आकर्षित करने के लिए दुनिया भर में मशहूर है।

बटरफ्लाई बुश प्लांट वैरायटी (Butterfly Bush Plant Verity)

Black Knight Buddleja Plant

गार्डन के लिए बटरफ्लाई बुश की ब्लैक नाइट वैरायटी बढ़िया है। इसमें गहरे बैंगनी रंग के फूल आते हैं जो 6-10 फीट ऊंचाई तक बढ़ता है। इसकी खुशबू मीठी होती है, जो तितलियों को आकर्षित करती हैं।

Miss Molly Butterfly Bush Plants

मिल मौली प्लांट वैरायट लाल-गुलाबी रंग के फूल देती है। इसमें बीज नहीं होता है, जिस कारण ये धीरे बढ़ता है। अगर बालकनी छोटी है और आप कुछ यूनिक पौधा लगाना चाहते हैं तो इसे विकल्प बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 6 Tricolor Foliage Plants: 3 रंगों वाले पत्तेदार पौधे, गर्मियों में फूलों को भी देंगे टक्कर!

Buddleja Plant Blue Chip

Indoor Plant हो या फिर आउटडोर ब्लू चिप वैरायटी अच्छा विकल्प है, यह केवल 2-3 फीट तक ही बढ़ती है। आप इसे गमले और ग्रो बैग में लगा सकते हैं। इसके नीले-पर्पल रंग के फूल तितलियों और मधुमक्खियों को आकर्षित करने के साथ ही गार्डन को खूबसूरत लुक देते हैं।

Buddleja Davidii White Profusion

सफेद बड़े और सुगंधित फूलों वाला यह पौधा 5-6 फीट ऊंचा होता है। इसके फूल दिन से ज्यादा रात में महकते है। अगर आप नेचुरल रूम प्रेशनर चाहते हैं तो इसे लगाना बनता है।

ये भी पढ़ें- 7 Best Summer Bulbs: गर्मी में बालकनी की रौनक पत्तियों से नहीं, बल्कि बढ़ाएं इन 7 फ्लावर प्लांट से

Buddleja Davidii Royal Red

10 फीट तक बढ़ने वाला ये पौधा गहरे बैंगनी और गुलाबी रंग के फूल देता है। इसे ज्यादा देखभाल की ज्यादा जरूरत नहीं होती है। इसमें फूल भी ज्यादा आते हैं।

बटरफ्लाई बुश प्लांट की देखभाल कैसे करें ?

  • इस प्लांट को रोजाना 6-8 घंटे की जरूरत होती है। धूप मिलने से पौधे अच्छे से खिलते हैं।
  • बटरफ्लाई बुश के लिए वेल ड्रेनज मिट्टी का यूज करें।
  • सूखे हुए फूलों को समय पर काटते रहें, ताकि पौधा बढ़ता रहे।
  • पौधे की जड़ों के पास मल्च रखें ताकि नमी बनी रहे।
  • इन पौधों में बीमारियां कम लगती हैं इसलिए नीम के तेल का छिड़काव करें।