Birdcage Hanging Planter Ideas: कबाड़ में पड़े लोहे के पिंजरे से बनाएं खूबसूरत फ्लावर प्लांट, जानिए इसमें कौन से पौधे लगाएं और कैसे करें DIY गार्डन डेकोरेशन।
गमलों से लेकर हैगिंग पॉट गार्डनिंग हर घर में मिल जाएंगी। ये गार्डन से लेकर बालकनी को खूबसूरत ही नहीं दिखाते बल्कि रॉयल लुक देते हैं। अब शहर के घर काफी छोटे होते हैं, जहां 10-15 गमले रखने की जगह नहीं होती है। ऐसे में क्यों न कुछ यूनिक किया जाए। पिंजरा लगभग हर घर में होता है, जहां कभी न कभी कोई पक्षी पला होता है। अब भले वो पक्षी न हो लेकिन उसकी यादें दिल में बनी रहती है। अब इसे लोहे के पिंजरे को नई मैमोरी बनाते हुए आप Flower Planter के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें ना तो ज्यादा पैसा लगता है और ना ही मेहनत। साथ ही इन्हें हैगिंग बकेट, रूम डेकोर या फिर मेन डोर डेकोरेशन के लिए यूज करें।
24
पिंजरे को प्लांट कैसे बनाएं
जब Birdcage Planter में पौधा लगाने का प्लान हो तो उसकी मजबूती और बनावट पर ध्यान दें। घर पर लोहे का पिंजरा है तो अच्छी बात है। वरना आप प्लास्टिक, रेजिन या फिर गैल्वेनाइज्ड स्टील केज खरीद सकते हैं। पिंजरे की डिजाइन पर ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि यही चीज है तो इसे अलग और स्पेशल बनाती है। आप इसे फ्रेंच स्टाइल पिंजरा, गोल-गुंबद या सोबर केज खरीद सकते हैं।
नोट- केज प्लांटर बनाने के लिए नारियल रेशा सबसे बढ़िया है। यह पानी अच्छी से सोखते हुए जल्दी खराब नहीं होता है। आप इसे लैंडस्केप और वर्टिकल दोनों में लगा सकते हैं।
44
पिंजरे में कौन से पौधे लगाए जा सकते हैं ?
पिंजरे का शेप बड़े या ज्यादा फैलने वाले पौधों के लिए नहीं होता है। इसकी बजाय आप Small Flowering Plants या बेल लगाएं। इसके साथ ही छोटे-छोटे सेक्युलेंट और हैंगिंग प्लांट लगाएं जा सकते हैं। जैसे-
एचेवेरिया
सेडम
सेम्परविवम
डोंकी टेल
स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स
ये पिंजरे में अच्छे से खिलते हुए बिल्कुल वॉटरफॉल जैसा लुक देते हैं। आप इन्हें रस्सी की मदद से बांधकर हैगिंग प्लांटर या फिर रूम के किसी कोने में रखकर खूबसूरत एस्थेटिक लुक दे सकती हैं, जो घर को यूनिकनेस देने के साथ कमाल की सुंदरता और फ्रेश लुद देगा।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.