Black Pepper Plant At Home: काली मिर्च बहुत ही महंगा मसाला है, जो मार्केट में ₹1800 2000 रुपए किलो में मिलता है। लेकिन इस काली मिर्च को आप घर में आसानी से लगा सकते हैं। ये एक बेल वाला पौधा है, जिसे सही देखभाल और गमले में आसानी से उगाया जा सकता है।
जी हां, काली मिर्च के पौधे को आसानी से घर में उगाया जा सकता है। ये एक क्लाइंबर पौधा होता है। नर्सरी से छोटा पौधा लाकर आप इसे लगा सकते हैं या बीज से भी उगा सकते हैं।
काली मिर्च का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले 12 से 16 इंच का गमला लें। इसके नीचे एक ड्रेनेज होल जरूर बनाएं। अब 40% गार्डन सॉइल के साथ 30% गोबर की खाद, 20% रेत और 10% कोकोपीट को मिलाकर एक अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी तैयार करें।
36
पौधे उगाने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
काली मिर्च के बीज को बोने के लिए अच्छी क्वालिटी के काली मिर्च के दाने लें या फिर नर्सरी से छोटा पौधा लेकर इसे मिट्टी में लगा दें। बीज को बोने के लिए इसे 4 5 घंटे भिगो कर रखें, फिर मिट्टी में 1 इंच गहराई में इसे बो दें। हल्का पानी दें, गमले को ऐसी जगह रखें, जहां पर आधी धूप या छांव रहे।
46
काली मिर्च की बेल की देखभाल कैसे करें?
काली मिर्च एक बेल वाला पौधा होता है। इसके लिए इसे एक लकड़ी, जाली या डंडे का सहारा दें, ताकि ये बेल ऊपर की तरफ चढ़ सकें। इसकी मिट्टी को हल्का नमी वाला रखें। पानी जमा न होने दें, हफ्ते में केवल 2 से 3 बार पानी डालें और 2 से 3 महीने में ऑर्गेनिक खाद दें।
56
किस मौसम में लगाएं काली मिर्च का पौधा?
काली मिर्च का पौधा लगाने का सबसे अच्छा मौसम गर्म और नमी वाला होता है, यानी कि आप मार्च अप्रैल में इस पौधे को लगा सकते हैं। इसे 20 से 35 डिग्री तापमान की जरूरत होती है।
66
कब मिलते हैं काली मिर्च के फल?
काली मिर्च के पौधे में लगभग 2 से 3 साल में फल आना शुरू होते है। पहले इसके दाने हरे होते हैं, जब ये सूख जाते हैं तो काली मिर्च बनकर तैयार हो जाती है। इन काली मिर्च को तोड़कर आप अपने मसाले या खाने में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.