Coconut Plant Home Gardening: कोकोनट प्लांट कैसे लगाएं? गार्डनिंग से पहले जान लें

Published : Feb 01, 2026, 02:32 PM IST
कोकोनट प्लांट गार्डनिंग

सार

Coconut Plant Home Gardening: नारियल का पेड़ शौक में नहीं, समझदारी से लगाया जाता है। यह गमले या बालकनी का पौधा नहीं है, बल्कि लॉन्ग-टर्म गार्डन ट्री है। अगर आपके पास सही जगह, धूप और धैर्य है तभी नारियल लगाएं, वरना इसे ट्राय करना बेबकूफी हो सकती है।

आजकल सोशल मीडिया पर यह दिखाया जाता है कि नारियल का पौधा गमले या बालकनी में उगाया जा सकता है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। नारियल का पेड़ (Coconut Tree) एक लॉन्ग-हाइट, डीप-रूट वाला ट्री होता है, जो सीमित जगह और गमले में न तो सही तरह बढ़ सकता है और न ही फल दे सकता है। अगर आप सच में नारियल उगाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपको बिना झूठे दावों के रियल गाइड देगा।

सबसे पहले सच्चाई समझ लें

  • नारियल का पेड़ 30–60 फीट तक ऊंचा हो सकता है
  • इसकी जड़ें 3–5 फीट गहराई तक जाती हैं
  • गमले, ड्रम या टब में इसे रखना लॉन्ग-टर्म में गलत है
  • बालकनी या छत पर नारियल उगाने का दावा भ्रामक है
  • इसलिए नारियल केवल जमीन वाले गार्डन या फार्म हाउस में ही लगाना चाहिए।

और पढ़ें -  छोटे अपार्टमेंट में पसुमाई गार्डनिंग, ट्राय करें 6 तरीके

नारियल का पेड़ लगाने के लिए कैसी जगह होनी चाहिए?

अगर आपके पास ये सुविधाएं हैं, तभी नारियल लगाएं। जैसे- खुला गार्डन या खेत, चारों तरफ कम से कम 15–20 फीट खाली जगह, सीधी धूप (दिन में 6–8 घंटे), पानी का अच्छा स्रोत और पानी रुकने वाली जमीन नहीं। साथ ही प्लांट लगाने के लिए पूरा पका हुआ ब्राउन नारियल लें। अंदर पानी हिलाने पर आवाज आए। ध्यान रखें फंगस, क्रैक या बदबू न हो या फिर बाजार से सीड कोकोनट मिल जाए तो और बेहतर है।

गार्डन में नारियल का पेड़ लगाने का सही तरीका 

गड्ढा कैसे तैयार करें: गड्ढे का साइज 3 फीट × 3 फीट × 3 फीट का रखें । नीचे पत्थर या ईंट के टुकड़े डालें। ऊपर से मिट्टी, रेत और गोबर खाद (2:1:1) डालें।

और पढ़ें - बालकनी को बनाएं स्पाइस गार्डन, सस्ते में लगाएं 6 मसाले

नारियल कैसे लगाएं: नारियल को पूरा मिट्टी में न दबाएं, उसका ऊपरी हिस्सा थोड़ा बाहर रहे और नुकीला सिरा ऊपर की ओर रखें।

पानी और धूप: शुरुआती 2–3 महीने मिट्टी नम रखें। पानी जमा न होने दें और धूप बहुत जरूरी है क्योंकि छाया में पेड़ कमजोर रहेगा।

कितने साल में फल देगा: यह भी सच जानना जरूरी है कि अंकुर 1–3 महीने में होगा और ये मजबूत पौधा बनने में 1–2 साल का वक्त लगेगा।

फल आना: रेगुलर वैराइटी में ये प्लांट 6–8 साल में और ड्वार्फ वैरायटी में 4–5 साल का वक्त लगेगा। अगर कोई 1–2 साल में फल का दावा करे, तो वह गलत है।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Bathroom Plants: इनडोर प्लांट से दूर करें बाथरूम की बदबू, लगाएं 5 पौधे
ऑर्गेनिक गार्डनिंग की ग्रोथ होगी और दोगुनी, पौधों पर डालें ये 5 Organic Fertilizer