DIY Coconut Planter Ideas: नारियल के छिलके से कौन-कौन से DIY प्लांटर बनाए जा सकते हैं? क्या नारियल की खोल में पौधे उगाए जा सकते हैं? नारियल की खोल से बना प्लांटर गार्डन को कितना आकर्षक बना सकता है?
पुरानी नारियल की खोल को फेंकने की बजाए उससे खूबसूरत डिजाइनर पॉट प्लांटर बनाएं जा सकते हैं। ये DIY आइडियाज आपके गार्डन, बालकनी और इंडोर स्पेस का लुक पूरी तरह बदल सकते हैं और इसमें खर्चा भी नहीं आएगा।
26
नारियल की खोल से बनाएं बतख
नारियल की खोल से कई ऐसे डिजाइनर पॉट प्लांट्स बनाएं जा सकते हैं, जिससे गार्डन का लुक चेंज किया जा सकता है। आप इससे बतख जैसे पॉट बनाएं और इसमें छोटे-छोटे पौधे लगाएं। इन्हें आप गार्डन में कहीं भी सजाने के लिए रख सकते हैं।
नारियल की खोल से आप मछली डिजाइन का पॉट भी तैयार कर सकते हैं। इसमें भी आप अपनी पसंद का पौधा लगा सकते हैं। इन्हें गार्डन के साथ इनडोर प्लांट्स के रूप में भी सजा सकते हैं।
46
नारियल की खोल से बनाएं डिफरेंट फेस
आप अपने गार्डन को आर्टिस्टिक लुक देने चाहते हैं तो नारियल की खोल से डिफरेंट डिजाइन का फेस पॉट्स भी बना सकते हैं। इसमें आप छोटे-छोटे पौधे लगाकर बगीचे को डेकोर कर सकते हैं।
56
नारियल की खोल से बनाएं डिजाइनर पॉट्स
नारियल की खोल से डिजाइनर पॉट प्लांटर्स भी बनाएं जा सकते हैं। आप नारियल की खोल पर डिफरेंट डिजाइन की पेंटिंग्स बनाकर इन्हें एक अलग लुक दे सकते हैं। इनसे भी गार्डन डेकोर किया जा सकता है।
66
नारियल की खोल से बनाएं हैंगिंग पॉट्स
नारियल की खोल से हैंगिंग पॉट्स भी बना सकते हैं। इसमें आप फूल या शो वाले पौधे लगाकर बगीचे में लटका सकते हैं। इससे भी आपके गार्डन की रौनक दोगुनी हो जाएगी।