गॉर्डन के कॉर्नर में बनाएं 5 स्टाइलिश लैंडस्केप, कम खर्च में खिल उठेगा बगीचा

Published : Jun 02, 2026, 02:15 PM IST

Garden Corner Landscape Ideas: गार्डन के कॉर्नर को खूबसूरत बनाने के लिए कौन-से लैंडस्केप डिजाइन सबसे अच्छे हैं? कम बजट में गार्डन लैंडस्केप कैसे तैयार करें? गार्डन लैंडस्केप को मेंटेन करने के लिए क्या करना चाहिए?

PREV
16
गार्डन के कॉर्नर को बनाएं खूबसूरत लैंडस्केप

गार्डन के खाली कॉर्नर को खूबसूरत दिखाने के लिए स्टाइलिश लैंडस्केप बनाएं जा सकते हैं। कम खर्च में तैयार होने वाले ये डिजाइन आपके बगीचे को आकर्षक और शानदार लुक देंगे। पड़ोसी से लेकर घर आने वाले गेस्ट तक आपके गार्डन की तारीफ करेंगे।

26
1. आर्टिफिशयल प्लांट्स-पत्थरों का लैंडस्केप

गार्डन छोटा हो या बड़ा, इसे स्टाइलिश लुक देने के लिए आप यहां स्टाइलिश लैंडस्केप बना सकते हैं। आप अपने बगीचे में आर्टिफिशयल प्लांट्स और पत्थरों का लैंडस्केप तैयार कर सकते हैं। इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा और गार्डन का लुक भी एकदम डिफरेंट दिखेगा। 

ये भी पढ़ें.. Garden Soil Alert: गार्डन की मिट्टी में छिपी कमी बता देंगे ये 5 संकेत, तुरंत करें उपाय

36
2. सीटिंग एरिया स्टाइल लैंडस्केप

आप अपने गार्डन में लैंडस्केप बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक आइडिया ये है कि यहां सीटिंग एरिया भी बना सकते हैं। छोटे-छोटे पत्थरों से सजावट कर यहां लकड़ी की लंबी कुर्सी लगा सकते हैं। इसके आसपास पसंदीदा पेड़-पौधे लगाने से ये और सुंदर दिखेगा।

46
3. प्लांट्स लैंडस्केप

यदि आपका गार्डन छोटा है तो आप यहां छोटा लैंडस्केप तैयार कर सकते हैं। आप गार्डन के छोटे से कॉर्नर में प्लांट्स का लैंडस्केप बना सकते हैं। यहां आप जमीन पर और छोटे-छोटे पॉट्स में पौधे लगा सकते हैं। इन्हें सफेद पत्थरों से डेकोरेट भी कर सकते हैं। 

56
4. मटकों से बनाएं लैंडस्केप

गार्डन में मटकों से भी लैंडस्केप बनाया जा सकता है। घर में बेकार पड़े मटकों में मिट्टी भरकर इनमें फूल या फिर शो वाले प्लांट्स लगा सकते हैं। वहीं, बड़े पत्थरों से बाउंड्री बनाकर इसे स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। आसपास कुछ और पौधें भी लगाएं ताकि ये और सुंदर दिखे।

66
5. हैंगिंग प्लांट्स लैंडस्केप

हैंगिंग प्लांट्स लैंडस्केप आप अपने छोटे से गार्डन के कॉर्नर पर बना सकते हैं। जगह कम होने की वजह से गार्डन कॉर्नर में पौधें लगाएं और साथ भी कुछ हैंगिंग फ्लावर पॉट्स से सजावट करें। इससे भी बगीचा क्लासी दिखेगा। 

ये भी पढ़ें.. सिर्फ एक लैंप और बदल जाएगा पूरा कमरा ! देखें 5 मल्टीफंक्शनल डिजाइन

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories