
घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए क्रिस्टल गार्डन एक शानदार और ट्रेंडी डेकोर आइडिया है। क्रिस्टल, पौधों और खूबसूरत कंटेनर्स का कॉम्बिनेशन घर को नेचुरल के साथ एस्थेटिक लुक देता है। इसे लिविंग रूम, बालकनी, एंट्रेंस या स्टडी कॉर्नर में डेकोर के लिए यूज कर सकते हैं।
ट्रांसपेरेंट ग्लास बाउल में छोटे व्हाइट या कलरफुल क्रिस्टल, मिनी सक्युलेंट और छोटे स्टोन लगाकर खूबसूरत क्रिस्टल गार्डन तैयार करें। इसे सेंटर टेबल या शेल्फ पर रखें। ग्लास कंटेनर से अंदर की लेयरिंग साफ दिखाई देती है, जिससे डेकोर को मॉडर्न और एलिगेंट फील मिलता है।
छोटे सक्युलेंट पौधों के साथ क्वार्ट्ज या अमेथिस्ट जैसे क्रिस्टल सजाएं। अलग-अलग आकार के क्रिस्टल को पौधे के चारों ओर रखने से मिनी गार्डन ज्यादा अट्रैक्टीव नजर आता है। यह डिजाइन छोटी बालकनी, विंडो सिल या वर्क डेस्क के लिए भी बढ़िया ऑप्शन है।
वुडन ट्रे में छोटे पौधे, क्रिस्टल, कंकड़ और मिनी डेकोरेटिव पीस रखकर नेचुरल क्रिस्टल गार्डन बना सकते हैं। लकड़ी और क्रिस्टल का कॉम्बिनेशन घर को वॉर्म और बोहो एस्थेटिक देता है। इसे कॉफी टेबल या एंट्री कंसोल पर सजाना शानदार लगेगा।
अगर फर्श या टेबल पर जगह कम है, तो हैंगिंग क्रिस्टल गार्डन ट्राई करें। मैक्रेम हैंगर में छोटे प्लांटर लगाकर उनके आसपास क्रिस्टल सजाएं। बालकनी या खिड़की के पास यह डिजाइन घर में खूबसूरत वर्टिकल डेकोर तैयार करता है।
क्रिस्टल गार्डन में छोटी फेयरी लाइट्स जोड़कर इसे और भी अट्रैक्टीव बनाया जा सकता है। ग्लास जार या ट्रे में क्रिस्टल, मॉस, छोटे पौधे और वार्म लाइट्स रखें। शाम के समय इसकी चमक घर के कॉर्नर को बेहद खूबसूरत और इंस्टाग्राम-फ्रेंडली लुक देती है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.