Soil Care Tips: बेजान फूलों में भी आएगी बहार, उपजाऊ मिट्टी के लिए अपनाएं 4 टिप्स

Published : Sep 05, 2026, 09:01 PM IST
Soil Care Tips

सार

Improve Soil Fertility: खराब मिट्टी की वजह से पौधों की ग्रोथ रुक गई है तो इन आसान उपायों से मिट्टी की क्वालिटी सुधारें। जानें कंपोस्ट, वर्मीकम्पोस्ट और सही देखभाल से मिट्टी को उपजाऊ बनाने के तरीके।

गार्डन की मिट्टी में पौधे ठीक से नहीं बढ़ रहे हैं या फिर अक्सर पत्तियां पीली पड़ जाती हैं, तो आपको मिट्टी की क्वालिटी सुधारने की जरूरत है। अच्छी मिट्टी पौधों को जड़ों के डेवलपमेंट के लिए जरूरी है। अच्छी मिट्टी पौधो को पोषक तत्व, हवा और नमी देती है। वहीं, खराब मिट्टी में पानी जमा होने, बहुत जल्दी सूखने या पोषक तत्वों की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में मिट्टी को बदलने के बजाय कुछ आसान तरीकों से उसकी गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।

मिट्टी में वर्मीकम्पोस्ट मिलाएं

मिट्टी की क्वालिटी सुधारने के लिए वर्मीकम्पोस्ट यूज करें। यह मिट्टी में जैविक पदार्थ बढ़ाने के साथ उसकी संरचना को बेहतर बनाने में मदद करता है। गमले की मिट्टी में पौधे की जरूरत के अनुसार थोड़ी मात्रा में अच्छी तरह तैयार वर्मीकम्पोस्ट मिला सकते हैं।

पुरानी मिट्टी का करें इस्तेमाल

अगर मिट्टी लंबे समय से इस्तेमाल हो रही है, तो उसमें पोषक तत्व कम हो सकते हैं। ऐसी मिट्टी में अच्छी तरह तैयार कंपोस्ट मिलाने से जैविक पदार्थ बढ़ता है और मिट्टी की संरचना बेहतर हो सकती है। किचन वेस्ट से बनी अधपकी खाद सीधे गमले में डालने से बचें।

और पढ़ें: वर्मीकंपोस्ट या गोबर की खाद? पौधों के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद, जानें अंतर

मिट्टी को ढीला कर बनाएं उपजाऊ

अगर मिट्टी दबकर बहुत सख्त हो गई है, तो पौधे की जड़ों तक हवा और पानी आसानी से नहीं पहुंच पाता। मिट्टी की ऊपरी परत को हाथ के छोटे गार्डनिंग टूल से हल्के हाथों से ढीला करें। ध्यान रखें कि ऐसा करते समय पौधे की जड़ों को नुकसान न पहुंचे।

ड्रेनेज होल कर गमले में लगाएं पौधा

मिट्टी की क्वालिटी अच्छी होने के बावजूद अगर गमले में पानी निकलने की सही व्यवस्था नहीं है, तो पौधों की जड़ें खराब हो सकती हैं। इसलिए गमले के नीचे ड्रेनेज होल जरूर होना चाहिए। मिट्टी को जरूरत से ज्यादा गीला रखने से बचें।

और पढ़ें: Tyre Garden Ideas: पुराने टायर के जुगाड़ से घर में उगाएं बेल वाली सब्जियां, कम जगह में बनेगा हरा-भरा गार्डन

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Tyre Garden Ideas: पुराने टायर के जुगाड़ से घर में उगाएं बेल वाली सब्जियां, कम जगह में बनेगा हरा-भरा गार्डन
September Winter Flowers: सितंबर में लगाएं सर्दियों में खिलने वाले 4 फूल, बालकनी दिखेगी सुंदर