
अगर गार्डन में कम स्पेस है, तो आप पुराने टायर का इस्तेमाल कर कम स्पेस में सब्जियां उगा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। थोड़ी सी मेहनत और कम स्पेस में भी आप ताजी सब्जियों का मजा ले सकते हैं। बेल वाली सब्जियों के पौधे लगाकर घर में छोटा-सा किचन गार्डन तैयार किया जा सकता है।खीरा, लौकी, करेला, तोरई और बीन्स जैसी सब्जियां जानिए कैसे कम स्पेस में उगाई जाएं।
अगर आपके पास पुराना टायर पड़ा है, तो उसे अच्छी तरीके से साफ करें। ध्यान रखें कि टायर कटा फटा या कमजोर ना हो। आप इसे सफाई करने के बाद धूप में सुखा भी सकते हैं। अगर आपको अपने गार्डन की खूबसूरती बढ़ानी है, तो टायर को पसंदीदा रंग से रंग लें। अब उसे ऐसे स्थान पर रखें, जहां पर बगीचे में पर्याप्त धूप आती हो। बेल वाली सब्जियों को अच्छी रोशनी की जरूरत होती है इसलिए छायादार जगह पर टायर बिल्कुल ना रखें।
और पढ़ें: वर्मीकंपोस्ट या गोबर की खाद? पौधों के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद, जानें अंतर
टायर के अंदर अच्छी क्वालिटी की मिट्टी, कंपोस्ट और दूसरी ऑर्गेनिक खाद का मिश्रण भरकर सब्जी उगाने के लिए स्पेस तैयार करें। मिट्टी को बहुत ज्यादा सख्त रखने की जरूरत नहीं है। पानी की निकासी बेहद जरूरी है। जब मिट्टी पूरी तरीके से सेट हो जाए, तो अपनी पसंद की बेल वाली सब्जी के बीज मिट्टी पर लगा दें। बीज लगाने के बाद मिट्टी में थोड़ा सा पानी डालें।
बीज लगाने के बाद जब पौधा उगेगा और बेल धीरे-धीरे बढ़ेगी, तो इसे सहारे की भी जरूरत पड़ेगी। पौधे की बेल को ऊपर की ओर बढ़ने के लिए मजबूत सहारा चाहिए होता है।बांस की खपच्ची, लकड़ी की डांडिया या जाली आदि लगा सकते हैं। इन्हें इस तरीके से अरेंज करें कि बेल को ऊपर चढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिल जाए। जैसे-जैसे पौधा को हल्के हाथों से लकड़ी की डंडी पर चढ़ाते जाएंगे, इससे बेल जमीन में फैलने के बजाय ऊपर की ओर बढ़ेगी और कम स्पेस में भी सब्जियां उगेंगी।
और पढ़ें: September Winter Flowers: सितंबर में लगाएं सर्दियों में खिलने वाले 4 फूल, बालकनी दिखेगी सुंदर
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.