Animal Planters: 300रु में सुंदरता का डबल डोज, खरीदें 6 क्यूट एनिमल प्लांटर

Published : Apr 21, 2026, 02:30 PM IST
small cute animal planter indoor

सार

Animal Planter Under 300: इनडोर प्लांटर की तलाश है ज्यादा सोच-विचार करने की बजाय पोरसिलेन और सिरेमिक प्लांटर्स को विकल्प बनाएं जो वार्म-कोजी लुक देते हुए हाल से बेडरूम को एस्थेटिक बनाएंगे। 

घर के अंदर छोटे पौधों के लिए पॉट्स की तलाश है तो ज्यादा पैसा खर्चा करने की बजाय स्मार्ट तरीका अपनाएं। पोरसिलेन-सिरेमिक मटेरियल पर एनिमल शेप गमलों की लेटेस्ट वैरायटी जो काम आसान करेगी।  300रु की रेंज में देखें क्यूट सेक्युलेंट प्लांटर्स, जो ग्रेसफुल लगने के साथ लिविंग रूम से किचन के लिए बेस्ट है।

क्यूट पांडा प्लांटर

सेंटर टेबल, टीवी साइड कॉर्नर और किचन काउंटर सजाने के लिए पांडा प्लांटर डिसेंट ऑप्शन है। ये स्टाइल के साथ घर को फ्रेश फील देगा। आप इसमें ऑर्किड, नागफनी सेक्युलेंट समेत कोई भी छोटा पौधा लगा सकते हैं।

जिराफ शेप प्लांटर

सिरेमिक और ग्लास कॉम्बिनेशन पर जिराफ शेप प्लांटर खूबसूरत लगने के साथ शोपीस का काम भी करते हैं। इन्हें आप लिविंग रूम या डाइनिंग टेबल के लिए रखें। ऑनलाइन-ऑफलाइन 250-300रु की रेंज में ये मिल जाएंगे, हालांकि लंबाई के अकॉर्डिंग कीमत हाई-लो हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Air Dry Clay से बनाएं प्लांटर्स, घर को प्रीमियम लुक देने के लिए DIY आइडियाज

मल्टी एनिमल प्लांटर सेट

अलग-अलग पैसे इन्वेस्ट करने की बजाय मल्टी एनिमल प्लांटर सेट भी बढ़िया है। तस्वीर में तीन छोटे-छोटे प्लांटर्स दिखाए गए हैं जो नई डिजाइन और गॉर्जियस लुक पर आते हैं। लिविंग रूम में साइड टेबल और शेल्फ के अंदर इन्हें खा जा सकता है।

डॉग शेप्ड प्लांटर

वार्म वॉलपेपर और सफेद पेंट को कंट्रास्ट लुक देते हुए आप डॉग शेप्ड प्लांटर खरीद सकते हैं। ये हॉरिजेंटल शेप पर आता है, जिससे पौधों को लगाने की ज्यादा जगह मिलती है। आप इसे कई कलर वैरायटी और शेप्स पर चुनें। जहां बात पौधों की है इनमें फ्लावर प्लांट बहुत प्यारे लगते हैं।

ये भी पढ़ें- Glass Jar Craft: वेस्ट से WOW तक का सफर, मेसन जार डेकोरेशन आइडिया

कैट फेस प्लांटर

Minimalist Cat Face Planter सिरेमिक मटेरियल पर बना है, जो दिखने में बहुत क्यूट है। आप इसे बच्चों के रूम, स्टडी रूम या फिर हाल में लगा सकते हैं। कैक्टस प्लांट के साथ ये 250-300रु में आसानी से मिल जाएंगे।

स्ट्रेचिंग कैट प्लांटर

ये प्लांटर थोड़ा यूनिक और कोजी है, जिसमें बिल्ली स्ट्रेचिंग पोज में है। आप इसमें सेक्युलेंट-कैक्टस से हटकर पतली जड़े और लंबे होने वाली पौधे जैसे Snake & Spider Plants लगा सकते हैं।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Kitchen Box Planter Ideas: किचन के पुराने प्लास्टिक डिब्बे फेंकें नहीं, गार्डनिंग के लिए बनाएं डेकोरेटिव प्लांटर
Ayurvedic Plants for Diabetes: शुगर कंट्रोल के लिए घर में उगाएं ये 5 पौधे, दवाइयों के साथ मिलेगा नेचुरल सपोर्ट