
आजकल बालकनी सिर्फ कपड़े सुखाने की जगह नहीं, बल्कि एक छोटा सा पर्सनल गार्डन और रिलैक्सेशन स्पेस बन चुकी है। अगर आप भी अपनी बालकनी को खूबसूरत और इंस्टाग्राम-एस्थेटिक बनाना चाहती हैं, तो मीडियम साइज पॉट (8–12 इंच) सबसे बेस्ट रहते हैं। ये न ज्यादा छोटे होते हैं और न ही बहुत बड़े, इसलिए छोटे स्पेस में भी आसानी से फिट हो जाते हैं। आइए जानते हैं 10 ऐसे पॉट डिजाइंस जो आपकी बालकनी को एकदम स्टाइलिश बना देंगे।
मिट्टी के बने टेराकोटा पॉट्स हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। इनका नैचुरल ब्राउन लुक बालकनी को अर्दी और वॉर्म फील देता है। मनी प्लांट, तुलसी या फ्लावर प्लांट्स के लिए यह परफेक्ट है।
और पढ़ें - देसी जुगाड़ से लगाएं पुदीना, पुरानी प्लास्टिक बोतल करें यूज
अगर आप मिनिमल और क्लीन लुक चाहती हैं, तो सफेद सिरेमिक पॉट्स चुनें। ये हर तरह के प्लांट के साथ खूबसूरत लगते हैं और मॉडर्न एस्थेटिक लुक देते हैं। इस तरह के पॉट डिजाइन आपको सिर्फ 50रुपए की स्टार्टिंग रेंज में मिलने शुरू हो जाते हैं।
मैक्रमे रोप के साथ हैंगिंग पॉट्स बालकनी में वर्टिकल शेप का अच्छा इस्तेमाल करते हैं। ये बोहो स्टाइल डेकोर के लिए बेस्ट हैं।
स्क्वायर, हेक्सागन या एंगल्ड शेप वाले पॉट्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। ये आपकी बालकनी को एक मॉडर्न और डिजाइनर लुक देते हैं। इसे आपको बालकनी डेकोर में जरूर ट्राय करना चाहिए।
और पढ़ें - समर ब्लूमिंग प्लांट, 6 पौधे फूलों से भर देंगे गार्डन
अगर आप ज्यादा देखभाल नहीं कर पातीं, तो सेल्फ वाटरिंग पॉट्स चुनें। इनमें पानी स्टोर रहता है और पौधों को जरूरत के हिसाब से मिलता रहता है।
सीमेंट के पॉट्स पर बने टेक्सचर और पैटर्न बहुत यूनिक लगते हैं। ये हैवी और ड्यूरेबल होते हैं, इसलिए विंडी बालकनी के लिए परफेक्ट हैं। इस तरह के टेक्सचर्ड सीमेंट पॉट आपको कम रेंज में मिल जाते हैं।
अगर आप बालकनी में थोड़ा वाइब्रेंट लुक चाहती हैं, तो रंग-बिरंगे हैंड पेंटेड पॉट लगाएं। ये स्पेस को लिवली और चियरफुल बनाते हैं। अगर आपको चटक रंग पसंद हैं तो इस तरह के पॉट डिजाइन चुनें।
गोल्ड, ब्लैक या कॉपर फिनिश वाले मेटल पॉट्स बहुत स्टाइलिश लगते हैं। इन्हें स्टैंड के साथ रखने पर और भी क्लासी लुक आता है।
ये पॉट्स खासतौर पर बालकनी रेलिंग पर लगाने के लिए बनाए जाते हैं। इनमें छोटे फूल या हर्ब बहुत अच्छे लगते हैं।
आजकल फेस शेप या एब्सट्रैक्ट आर्ट वाले पॉट्स बहुत ट्रेंडिंग हैं। ये डेकोर पीस की तरह काम करते हैं और बालकनी को यूनिक लुक देते हैं।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.