DIY Plant Shape:घर के सिंपल प्लांट्स को यूनिक शेप देकर आप अपने गार्डन को बेहद स्टाइलिश और एस्थेटिक बना सकते हैं। इन आसान DIY हैक्स की मदद से पौधों को दें क्रिएटिव और प्रोफेशनल लुक।
घर की बालकनी, टैरेस या गार्डन में लगे प्लांट्स अगर यूनिक शेप में हों, तो पूरा स्पेस बेहद खूबसूरत और एस्थेटिक दिखने लगता है। आजकल लोग सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें अलग-अलग डिजाइन और शेप देकर गार्डन को क्रिएटिव लुक भी दे रहे हैं। अगर आप भी अपने सिंपल प्लांट्स को स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो ये आसान DIY हैक्स आपके बहुत काम आएंगे।
26
जेड प्लांट को दें यूनिक शेप
जेड प्लांट के तने काफी मुलायम होते हैं, जिसकी वजह से उन्हें शेप देना आसान होता है। प्लांट को हार्ट, स्टार या स्पाइरल शेप देने के लिए पतले वायर फ्रेम का इस्तेमाल करें। बेल वाले पौधों को धीरे-धीरे फ्रेम के चारों ओर बढ़ाएं। कुछ ही समय में पौधा खूबसूरत डिजाइन लेने लगेगा।
36
स्नेक प्लांट को दें यूनिक शेप
स्नेक प्लांट की लंबी-लंबी पत्तियों को भी यूनिक शेप दिया जा सकता है। गमले के बीच में बोतल रखें और पत्तियों को जिग जैग तरीके से लपेंटे। धीरे-धीरे पत्तियां ट्विस्ट होकर बढ़ता है, जो देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं।
46
बेल या मनी प्लांट को दें यूनिक शेप
बेल या फिर मनी प्लांट को भी अलग-अलग शेप में कर सकते हैं। वायर या फिर पेड़ की टहनी को कुछ इस तरह से गमले में लगाएं और लताओं को उसके चारों तरफ लपेंटे। उसे वायर से बांध दें। एक दो महीने में वो फिर उसी तरह का शेप ले लेता है।
56
टॉपियरी टेक्निक अपनाएं
टॉपियरी एक गार्डनिंग आर्ट है, जिसमें पौधों को जानवर, बॉल या जियोमेट्रिक डिजाइन का आकार दिया जाता है। इसके लिए छोटे पत्तों वाले प्लांट जैसे फाइकस या बॉक्सवुड अच्छे माने जाते हैं। आप बोगन बोलिया के प्लांट भी जानवर या हार्ट शेप में बदल सकते हैं।