Flowering Vines: बिना रंग घर की दीवारें दिखेंगी रंगीन! छोटी जगह के लिए 5 बेस्ट वाइन्स

Published : Feb 16, 2026, 11:25 AM IST

Climbing plants for small garden: छोटी जगह, बालकनी या दीवार को रंगीन बनाना है? जानिए 5 बेस्ट फ्लावरिंग वाइन्स, जो कम जगह में भी तेजी से बढ़ती हैं और घर को खूबसूरत लुक देती हैं।

PREV
15
कैट क्लॉ क्रीपर (Cat’s Claw Creeper)

खूबसूरत और तेजी से बढ़ने वाली फूलों की बेल में कैट क्लॉ का नाम शामिल है। अगर आपको दीवारों को पीले रंगों को फूल से सजाना है, तो Cat’s Claw Creeper लगा सकते हैं। इस प्लांट की बेल दीवार या ग्रिल को मजबूती से पकड़ लेती हैं और घर की दीवारों के लिए परफेक्ट मानी जाती है।पीले रंग के ट्रंपेट शेप फूल बेहद आकर्षक लगते हैं।

25
मधुमालती (Rangoon Creeper)

अगर दीवार के पास थोड़ी सी जगह है, तो आप मधुमालती वाइन प्लांट लगा सकते हैं। इसके फूल रंग बदलते हैं और खुशबू से पूरा माहौल महका उठेगा। ये कम स्थान में ऊपर की ओर बढ़ती है कम रुपये में घर को रॉयल लुक देती है।

35
बोगनवेलिया (Bougainvillea)

पिंक, पर्पल के साथ नारंगी और सफेद रंगों में खिलने वाली बोगनवेलिया (Bougainvillea) बेल धूप में सबसे ज्यादा सुंदर लगती है। आप कम स्पेस के साथ कम देखभाल में पूरी दीवार को रंगीन फूलों से सजा सकते हैं। मेन गेट के साथ अगर थोड़ा स्पेस है, तो इस प्लांट को लगाएं और घर किसी से तारीफे पाएं।

45
ब्लीडिंग हार्ट बेल (Bleeding Heart Vine)

सफेद और लाल रंग के हार्ट शेप फूल अगर आप घर में लगाएंगे, तो ये बेहद अट्रैक्टिव दिखेंगे। ब्लीडिंग हार्ट बेल बालकनी और छोटी दीवारों के लिए शानदार ऑप्शन है। इस बेल को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है और आसानी से फूल खिल भी जाते हैं।

और पढ़ें: स्पाइडर प्लांट में कब और कितना खाद डालें? ग्रोथ बढ़ाने के लिए 5 टिप्स

55
नीली बैंगनी मॉर्निंग ग्लोरी (Morning Glory)

आप गमले या फिर दीवार को खूबसूरत दिखाना चाहते हैं, तो गलमे या फिर बगीचे में नीली बैंगनी मॉर्निंग ग्लोरी लगाएं। इसकी बेल काफी खूबसूरत दिखती है और दीवारों को अलग ही रंग देती है।

और पढ़ें: Office Plant: ऑफिस डेस्क पर रखें ये 5 प्लांट, रिटायरमेंट तक रहेंगे हरे-भरे

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories