MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Gardening
  • Office Plant: ऑफिस डेस्क पर रखें ये 5 प्लांट, रिटायरमेंट तक रहेंगे हरे-भरे

Office Plant: ऑफिस डेस्क पर रखें ये 5 प्लांट, रिटायरमेंट तक रहेंगे हरे-भरे

Office Indoor Plant: ऑफिस में हरियाली चाहते हैं लेकिन लो मेंटेनेंस , तो हम आपको यहां पर बताएंगे 5 हार्ड-टू किल प्लांट्स। ये बहुत ही कम देखभाल में इंडोर में हरियाला भरते हैं। वर्कस्पेस को फ्रेश लुक देते हैं। 

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Feb 15 2026, 05:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Gemini AI

ऑफिस की डेस्क पर एक छोटा सा पौधा रखना सेहत और प्रोडक्टिविटी दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन बिजी वर्क में रोज पानी देना, छंटाई करना और देखभाल करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। मीटिंग, ईमेल और डेडलाइन के बीच पौधों का ख्याल रखना अक्सर मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी ऐसे पौधे चाहते हैं जो कम देखभाल में लंबे समय तक हरे-भरे रहें, तो यहां हम बता रहे हैं 5 ऐसे हार्ड-टू-किल ऑफिस प्लांट्स, जिन्हें एक नया गार्डनर भी आसानी से संभाल सकता है।

26
Image Credit : Getty

सैंसेवेरिया (Sansevieria)

सैंसेवेरिया को स्नेक प्लांट भी कहा जाता है। इसकी पत्तियां सीधी और नुकीली होती हैं, जो ऑफिस को मॉडर्न लुक देती हैं। यह पौधा एक महीने तक बिना पानी के रह सकता है। कम रोशनी में भी जीवित रह सकता है और तेज धूप भी सहन कर सकता है। जो लोग पौधों की देखभाल नियमित रूप से नहीं कर पाते, उनके लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है।

36
Image Credit : freepik

जेमियोकुलकस जेमीफोलिया (Zamioculcas Zamiifolia / ZZ Plant)

इसका नाम भले ही थोड़ा कठिन हो, लेकिन इसकी देखभाल बहुत आसान है। इसे आमतौर पर ZZ प्लांट कहा जाता है। इसके मोटे तने और जड़ें पानी को स्टोर करके रखती हैं, जिससे इसे बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती। कम रोशनी में भी यह आसानी से जीवित रह सकता है। साल में सिर्फ चार बार खाद देना काफी है। जो लोग अक्सर पौधे खराब कर देते हैं, उनके लिए यह परफेक्ट ऑफिस प्लांट है।

46
Image Credit : Getty

कैक्टस (cactus)

कैक्टस सूखे और कठोर वातावरण में भी आसानी से जीवित रह सकता है। यह पानी को अपने अंदर जमा करके रखता है, इसलिए इसे बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं होती। अगर आपकी डेस्क खिड़की के पास है और वहां अच्छी धूप आती है, तो कैक्टस के लिए वह जगह बिल्कुल सही है। यह उन लोगों के लिए आदर्श है जो पौधों को भूल जाते हैं। ध्यान रखें, इन पौधों को लोग अक्सर ज्यादा पानी देकर खराब कर देते हैं, इसलिए ओवरवॉटरिंग से बचें।

56
Image Credit : Gemini AI

ड्रेसीना (Dracaena)

ड्रेसीना अपने लाल रंग के तनों और तलवार जैसी हरी पत्तियों के लिए जाना जाता है। यह सूखे जैसे हालात में भी जीवित रह सकता है। इसकी जड़ें मजबूत होती हैं, जिससे यह जल्दी मुरझाता नहीं। यह पौधा दिखने में आकर्षक होता है और आपकी डेस्क को फ्रेश लुक देता है। कम पानी और सामान्य रोशनी में भी यह अच्छी तरह बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें: Palm Tree Care Tips: सूखा पाम ट्री को करना है हरा-भरा, तो फॉलो करें ये 5 स्टेप

66
Image Credit : Gemini AI

ब्रोमेलियाड (Bromeliads)

ब्रोमेलियाड अपने खूबसूरत और रंग-बिरंगे फूलों के लिए जाना जाता है। रिसेप्शन एरिया या कॉरिडोर के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। हालांकि इसे खिलने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन एक बार फूल आने के बाद इसे बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती। इसे ज्यादा खाद की आवश्यकता नहीं होती, सिर्फ हल्का पानी और थोड़ी रोशनी काफी है।

और पढ़ें: Indoor Flower Plant: घर में उड़ेंगी कलरफुल 'तितलियां', लगाएं मॉथ आर्किड इंडोर प्लांट

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
गार्डनिंग न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
स्पाइडर प्लांट में कब और कितना खाद डालें? ग्रोथ बढ़ाने के लिए 5 टिप्स
Recommended image2
Fragrant Plants Gardening: जैस्मिन-मधुकामिनी जैसे 4 खुशबूदार प्लांट लगाएं, एयर-प्यूरीफायर फ्री में होगा
Recommended image3
Indoor Mini Plants: दिखने में छोटे लेकिन घर को देंगे लग्जरी लुक, रखें 10 मिनी प्लांट्स
Recommended image4
Indoor Plants Wooden Planter: इंडोर प्लांट के लिए 7 वुडन प्लांटर, 1K में सजाएं मॉडर्न होम
Recommended image5
Negative Plant For Home: सजावट के चक्कर में न करें ये गलती, ये 5 कैक्टस ला सकते हैं नेगेटिविटी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved