- Home
- Lifestyle
- Gardening
- Indoor Flower Plant: घर में उड़ेंगी कलरफुल 'तितलियां', लगाएं मॉथ आर्किड इंडोर प्लांट
Indoor Flower Plant: घर में उड़ेंगी कलरफुल 'तितलियां', लगाएं मॉथ आर्किड इंडोर प्लांट
Orchids Indoor Flower Plant: फेलेनोप्सिस या मॉथ ऑर्किड जिसे तितली ऑर्किड भी कहा जाता है, लंबे समय तक खिलने वाली बेहतरीन इंडोर प्लांट है। सही लाइट, टेंपरेचर और वाटररिंग से ये सालों तक खिलते रहते हैं। जानें इनकी देखभाल और बेस्ट वैराइटी की पूरी जानकारी।

घर के अंदर अगर रंग और फ्रेशनेस लाना चाहती हैं, तो फिर तितली आर्किड लगा सकती हैं। मॉथ ऑर्किड में बड़े और खूबसूरत फूल तितली जैसे दिखते हैं, जो गुलाबी, सफेद, पीले और कई डिजाइन वाले रंगों में मिलते हैं। अच्छी बात यह है कि यह पौधा कई महीनों तक खिल सकता है और सही देखभाल करने पर सालों तक दोबारा फूल देता रहता है।
ऑर्किड को पेड की छाल मिक्स में लगाएं
पहले ऑर्किड उगाना केवल रईस लोगों का शौक माना जाता था, लेकिन फेलेनोप्सिस की आसान देखभाल और बढ़ने की क्षमता ने इसे हर घर का पसंदीदा पौधा बना दिया है। आज यह आसानी से नर्सरी और सुपरमार्केट में भी मिल जाता है। यह पौधा मिट्टी में नहीं, बल्कि पेड़ों की सतह पर उगने वाला होता है। इसलिए इसे सामान्य मिट्टी में नहीं, बल्कि खास ऑर्किड मिक्स या पेड़ की छाल (बार्क) में लगाना चाहिए, ताकि इसकी जड़ों को हवा मिलती रहे और पानी जमा न हो।
सही जगह पर ऑर्किड रखें
अगर आप तितली ऑर्किड को घर में उगाना चाहते हैं, तो इसे ऐसी जगह रखें जहां तेज लेकिन सीधी धूप न आए। सुबह या शाम की हल्की धूप ठीक रहती है। खिड़की के पास रखना सबसे बेहतर होता है। दिन का तापमान 20-30 डिग्री के बीच होना चाहिए। रात में 15 से 20 डिग्री के बीच होना चाहिए। बहुत ज्यादा ठंड या तेज हवा से इसके फूल और कलियां गिर सकती हैं, इसलिए इसे पंखे की तेज हवा और ठंडी खिड़की से दूर रखें।
ज्यादा पानी आर्किड को पसंद नहीं
पानी देने में सावधानी बहुत जरूरी है। ज्यादातर लोग ऑर्किड को ज्यादा पानी देकर खराब कर देते हैं। गर्मी और बसंत के मौसम में हर दो हफ्ते में पानी देना पर्याप्त है, जबकि सर्दियों में पानी कम कर दें। पानी हमेशा गमले की ऊपरी सतह पर डालें और ध्यान रखें कि पौधे के बीच वाले हिस्से (क्राउन) में पानी जमा न हो। जड़ों का रंग देखकर भी पानी की जरूरत समझी जा सकती है। हरी जड़ें मतलब पौधा हाइड्रेटेड है, जबकि चांदी जैसी जड़ें बताती हैं कि अब पानी देना चाहिए। गमले को कभी भी पानी में डूबा हुआ न छोड़ें।
खाद कैसे देना है?
खाद देने के लिए विशेष ऑर्किड फर्टिलाइजर या हल्की मात्रा में सामान्य हाउसप्लांट फीड का उपयोग किया जा सकता है। हर चौथी बार बिना खाद वाला पानी दें, ताकि अतिरिक्त नमक बाहर निकल सके। लगभग दो साल बाद या जब गमले की छाल खराब हो जाए, तब इसे दोबारा नए ऑर्किड मिक्स में लगा दें। गमले से बाहर निकलती जड़ें सामान्य बात है, इन्हें काटने की जरूरत नहीं होती जब तक वे सूखी या खराब न हों।
और पढ़ें: Air Purifying House Plant: शुद्ध हवा विद होम डेकोर, देखें अजमेल सेल इनडोर प्लांट लिस्ट
ऑर्किड के प्रकार
- फेलेनोप्सिस पर्सिवल (तितली ऑर्किड) में बैंगनी-गुलाबी धारियों वाले बड़े और अट्रैक्टिव फूल खिलते हैं।
- फेलेनोप्सिस वायलेट क्वीन (तितली ऑर्किड) के फूल हल्के बैंगनी रंग के होते हैं और बीच का हिस्सा गहरे बैंगनी रंग का होता है।
- फेलेनोप्सिस एन्थुरा मोडेना (तितली ऑर्किड) में नींबू पीले रंग के बड़े फूल खिलते हैं, जिनके बीच में रास्पबेरी जैसे लाल छींटे होते हैं।
- फेलेनोप्सिस सेफ हेवन (तितली ऑर्किड) अपने सफेद फूलों और गहरे बैंगनी होंठ जैसे केंद्र के कारण बेहद अट्रैक्टिव लगता है। बीच में नारंगी रंग के छोटे-छोटे धब्बे इसकी सुंदरता को और खास बना देते हैं।
और पढ़ें: Foliage plants: फूलों की नहीं पड़ेगी जरूरत! 5 रंगीन पौधों की पत्तियों से सजाएं बालकनी
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.