
अगर आपके घर में छोटी सी बालकनी है, तो आप उसे सिर्फ डेकोरेशन के लिए ही नहीं, बल्कि फ्रूट गार्डनिंग के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। कुछ ऐसे फलदार पौधे होते हैं जो गमलों में बहुत आसानी से उग जाते हैं और ज्यादा जगह भी नहीं लेते। थोड़ी सी धूप, सही मिट्टी और नियमित पानी से आपकी बालकनी एक छोटे फ्रूट गार्डन में बदल सकती है। आइए 6 ऐसे पौधों के बारे में जानते हैं जो आसानी से लग जाते हैं।
बालकनी गार्डनिंग के लिए नींबू सबसे आसान और उपयोगी पौधा है। इसे 12–16 इंच के बड़े गमले में लगाएं ताकि जड़ों को पर्याप्त जगह मिल सके। मिट्टी में गार्डन सॉइल, कोकोपीट और ऑर्गेनिक कंपोस्ट बराबर मात्रा में मिलाएं। नींबू को रोज कम से कम 4–6 घंटे धूप चाहिए। गर्मी में हर 1–2 दिन में पानी दें, लेकिन मिट्टी में पानी जमा न होने दें। सही देखभाल से 6–8 महीने में छोटे फल आने लगते हैं। महीने में एक बार सरसों खली या वर्मीकंपोस्ट डालें।
और पढ़ें - 5 टैरेस गार्डन आइडिया, छोटी छत लगेगी मिनी कैफे
अगर आपको बालकनी को सुंदर और फलदार दोनों बनाना है, तो स्ट्रॉबेरी बहुत बढ़िया ऑप्शन है। इसे चौड़े और कम गहरे पॉट या हैंगिंग प्लांटर में लगाएं। मिट्टी हल्की और नरम होनी चाहिए। स्ट्रॉबेरी को सुबह की धूप बहुत पसंद होती है। यह पौधा ज्यादा गर्मी में थोड़ा कमजोर हो सकता है, इसलिए हल्की छांव वाली जगह भी ठीक रहती है।लगभग 2–3 महीने में छोटे लाल फल आने लगते हैं। यह बच्चों को बहुत पसंद आता है।
अंगूर की बोनसाई वैराइटी बालकनी में बहुत अच्छी तरह उगाई जा सकती है। इसे बड़े गमले में लगाकर रेलिंग या ग्रिल के पास रखें ताकि बेल ऊपर चढ़ सके। इसके लिए सपोर्ट वायर या रोप जरूर लगाएं। इसे अच्छी धूप और नियमित प्रूनिंग की जरूरत होती है। समय-समय पर सूखी टहनियां काटने से जल्दी फल आते हैं।
और पढ़ें - टूटे गमलों का क्या करें? फेंकने की बजाय ट्राय करें ये 4 हैक
छोटे वैराइटी वाला बनाना प्लांट टैरेस और बड़ी बालकनी दोनों के लिए अच्छा है। इसे 16–18 इंच के बड़े पॉट में लगाएं। मिट्टी में मॉश्चर बना रहना चाहिए, लेकिन पानी जमा न हो। यह पौधा तेज धूप में तेजी से बढ़ता है और 8–10 महीने में फल दे सकता है।
छोटे सिटरट प्लांट जैसे ड्वार्फ ओरेंज या किन्नू भी बालकनी गार्डनिंग के लिए बहुत अच्छे हैं। इन्हें 14–16 इंच के पॉट में लगाएं और धूप वाली जगह रखें। नींबू की तरह इन्हें भी अच्छी ड्रेनेज और ऑर्गेनिक खाद की जरूरत होती है।
और पढ़ें - खराब से खराब मिट्टी बनेगी उगजाऊ, ट्राय करें 3 गार्डनिंग सॉयल हैक
छोटे वैराइटी वाला अमरूद का पौधा भी पॉट गार्डनिंग में आसानी से लग जाता है। यह कम मैंटेनेस वाला पौधा है और अच्छी धूप में जल्दी बढ़ता है। एक साल के अंदर इसमें फल आना शुरू हो सकता है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.