गार्डनिंग प्लांटर में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालते ही दिखा ऐसा कमाल, माली भी नहीं बताएगा ये ट्रिक

Published : Aug 09, 2026, 11:00 AM IST
gardening planter baking soda benefits trick for plants

सार

Gardening Planter Baking Soda: गार्डनिंग प्लांटर में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालने से फंगस नियंत्रण और पौधों की देखभाल में मदद मिल सकती है, लेकिन गलत मात्रा नुकसान भी पहुंचा सकती है। जानिए बेकिंग सोडा इस्तेमाल करने का सही तरीका, फायदे, सावधानियां और किन पौधों में इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।

Gardening Planter Baking Soda: आपके गार्डन के पौधे धीमी ग्रोथ, फफूंदी या फीके फूलों की समस्या से है, तो बेकिंग सोडा की एक चुटकी मददगार हो सकती है। सही मात्रा और सही तरीके से यूज करने पर यह पौधों की देखभाल में हेल्पफुल हो सकता है। हालांकि, इसका जरूरत से ज्यादा यूज नुकसान भी पहुंचा सकता है।

प्लांटर में बेकिंग सोडा डालने से क्या फायदा हो सकता है?

बेकिंग सोडा यानी सोडियम बाइकार्बोनेट को कई लोग घरेलू गार्डनिंग में यूज करते हैं। इसकी हल्की एल्कलाइन नेचर मिट्टी की सतह पर कुछ प्रकार की फफूंदी और फंगल समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। खासकर बरसात के मौसम में जब मिट्टी लंबे समय तक गीली रहती है, तब पौधों की जड़ों और पत्तियों पर फंगस का खतरा बढ़ जाता है। सीमित मात्रा में उपयोग करने से यह समस्या कम करने में सहायता मिल सकती है। कुछ माली इसे गुलाब, टमाटर और अन्य डेकोर पौधों के लिए भी अपनाते हैं, लेकिन यह किसी फर्टीलिटी का ऑप्शन नहीं है।

बेकिंग सोडा इस्तेमाल करने का सही तरीका

प्लांटर में सीधे बहुत ज्यादा बेकिंग सोडा डालना सही नहीं है। यदि इस्तेमाल करना हो तो केवल एक छोटी चुटकी ही पर्याप्त है और इसका प्रयोग भी कभी-कभार ही करें। कई गार्डनिंग एक्सपर्ट इसे पानी में घोलकर पत्तियों पर हल्के स्प्रे के रूप में उपयोग करने की सलाह देते हैं ताकि फंगल संक्रमण का खतरा कम हो सके। किसी भी नए पौधे पर पहले थोड़ी मात्रा में टेस्ट करें। यदि पत्तियां पीली पड़ने लगें या पौधे की वृद्धि प्रभावित हो, तो इसका उपयोग तुरंत बंद कर दें।

इसे भी पढ़ें- Monsoon Hanging Flower Plants: मानसून में होम डेकोर के लिए हैंगिंग प्लांटर्स में लगाएं फूल खिलने वाले 5 पौधे

किन बातों का रखें विशेष ध्यान?

बेकिंग सोडा का ज्यादा इस्तेमाल मिट्टी का pH बढ़ा सकता है, जिससे पौधों को जरूरी पोषक तत्व मिलने में दिक्कत हो सकती है। एसिडिक मिट्टी पसंद करने वाले पौधों जैसे अज़ेलिया, हाइड्रेंजिया या ब्लूबेरी पर इसका प्रयोग करने से पहले खास सावधानी रखें। याद रखें कि बेकिंग सोडा खाद नहीं है और न ही यह हर पौधे के लिए उपयुक्त होता है। बेहतर परिणाम के लिए संतुलित खाद, पर्याप्त धूप, सही सिंचाई और नियमित देखभाल सबसे जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- Seashell Plant Holder: सीशेल प्लांट होल्डर के फैंसी डिजाइन, घर को मिलेगा एस्थेटिक होम डेकोर लुक

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

एक चंपा की टहनी से तैयार करें नया पौधा, जानें कटिंग से उगाने का सही तरीका
Natural Liquid Fertilizer: बारिश में पौधों पर मंडराते कीटों का होगा सफाया! घर पर बनाएं ये नेचुरल लिक्विड फर्टिलाइजर