Seashell Plant Holder: सीशेल प्लांट होल्डर के 5 लेटेस्ट और फैंसी डिज़ाइन जानें, जो आपके घर को एस्थेटिक, बीच-इंस्पायर्ड और लग्जरी होम डेकोर लुक देंगे। बालकनी, लिविंग रूम और बेडरूम सजाने के लिए ट्रेंडिंग सीशेल प्लांट होल्डर आइडिया यहां देखें।

अगर आप अपने घर को नेचुरल और एस्थेटिक लुक देना चाहते हैं, तो सीशेल प्लांट होल्डर बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। समुद्री सीपियों से बने ये प्लांट होल्डर लिविंग रूम, बालकनी, बेडरूम या कॉर्नर स्पेस को अट्रैक्टीव बनाते हैं। इनके खूबसूरत डिज़ाइन घर में बीच-थीम और लग्जरी होम डेकोर के लिए बेस्ट हैं।

हैंगिंग सीशेल प्लांट होल्डर

हैंगिंग सीशेल प्लांट होल्डर छोटे इनडोर पौधों के लिए शानदार है। इसमें सीपियों की नेचुरल बनावट और लटकता हुआ डिज़ाइन किसी भी बालकनी, खिड़की या कमरे के कोने को स्टाइलिश बनाएगा। सफेद या ऑफ-व्हाइट कलर की सीपियां घर में सुकून और फ्रेशनेस का एहसास भी कराती हैं।

टेबलटॉप सीशेल प्लांट होल्डर

यदि आप सेंटर टेबल, ऑफिस डेस्क या साइड टेबल सजाना चाहते हैं, तो टेबलटॉप सीशेल प्लांट होल्डर अच्छा विकल्प है। इसका कॉम्पैक्ट आकार कम जगह में भी शानदार दिखता है। इसमें सक्युलेंट, कैक्टस या छोटे सजावटी पौधे लगाने से डेकोरेशन और भी आकर्षक बन जाता है।

पर्ल और सीशेल डेकोरेटिव प्लांट होल्डर

मोती और सीशेल से सजा हुआ प्लांट होल्डर घर को प्रीमियम और एलिगेंट लुक देता है। यह डिज़ाइन खासतौर पर मॉडर्न लिविंग रूम, बेडरूम या कॉफी टेबल डेकोरेशन के लिए पसंद किया जाता है। हल्के रंगों के साथ इसकी फिनिश पूरे इंटीरियर को लग्जरी टच देती है।

इसे भी पढ़ें- बिना बीज खरीदे नया स्नैक प्लांट कैसे लगाएं ? बगीचे वाले ने बताई 2 कमाल की ट्रिक

बीच-थीम सीशेल प्लांट होल्डर

अगर आपको कोस्टल या बीच-इंस्पायर्ड इंटीरियर पसंद है, तो बीच-थीम सीशेल प्लांट होल्डर बेस्ट है। इसमें समुद्री सीपियां, स्टारफिश और नेचुरल टेक्सचर का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। इसे लिविंग रूम, एंट्रीवे या बालकनी में रखने से घर का माहौल फ्रेस और क्लासी लगता है।

मैक्रमे और सीशेल कॉम्बिनेशन प्लांट होल्डर

मैक्रमे रोप और सीशेल का कॉम्बिनेशन आजकल होम डेकोर में काफी ट्रेंड कर रहा है। यह डिज़ाइन बोहो और मॉडर्न इंटीरियर दोनों के साथ आसानी से मेल खाता है। इसमें छोटे हरे पौधे लगाने से पूरा स्पेस नेचुरल और इंस्टाग्राम-योग्य दिखाई देता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में मार्केट से नहीं खरीदनी पड़ेगी शकरकंद, पहले सजाएं और फिर बगीचे में लगाएं