Grow Sweet Potato in Water: कांच के ग्लास में पानी डालकर शकरकंद की खूबसूरत बेल उगाने का आसान तरीका जानें। यह बेल लिविंग रूम की सजावट बढ़ाने के साथ बाद में मिट्टी में लगाकर नई शकरकंद उगाने में भी मदद करती है।

अगर आपको ग्रीनरी पसंद है और बगीचे में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाते हैं, तो आप किचन गार्डनिंग भी आसानी से शुरू कर सकते हैं। आम तौर पर लोग शकरकंद को सिर्फ खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे घर भी सजा सकते हैं। जी हां! शकरकंद को पानी से भरे गिलास में रख दें और इससे कुछ ही दिनों बाद हरी-भरी बेल तैयार हो जाएगी। खास बात यह है कि बाद में आप इस बेल को मिट्टी में दबाकर शकरकंद का पौधा तैयार कर सकते हैं, जो कि नवंबर तक आपको खूब सारी शकरकंद देगा। जानिए शकरकंद की बेल कैसे उगा सकते हैं?

कांच के ग्लास में ऐसे उगाएं शकरकंद की बेल

View post on Instagram

शकरकंद की बेल ग्लास में उगाने के लिए आपको एक अच्छी बिना कटी फटी शकरकंद की जरूरत पड़ेगी। इसलिए आप इसे कोल्ड स्टोरेज से खरीद सकते हैं। सिंपल ग्लास या फिर व्हाइट ग्लास इतना लंबे लें कि उसमे आसानी से शकरकंद डूब जाए। शकरकंद का ऊपरी हिस्सा आपको पूरा नहीं डुबोना है बल्कि बाहर रखना है। अब इस ग्लास को ऐसे स्थान पर रखें, जहां पर अच्छी प्राकृतिक रोशनी भी आती हो और तेज धूप देना पड़ती हो और हरी बेल निकलना शुरू हो जाएगी।

और पढ़ें: नींबू समझकर हाथ न लगाएं ! अंदर छिपे हैं खट्टे मोती

कहां सजाएं शकरकंद का ग्लास?

आप शकरकंद के ग्लास को लिविंग रूम की खिड़की पर रख सकते हैं। अगर लिविंग रूम में खिड़की में रखने के लिए स्पेस नहीं है, तो सेंटर टेबल या फिर कॉर्नर में इसे रख सकते हैं। यह नेचुरल लगेगा और आपके घर को मॉडर्न लुक देगा।

बेल को मिट्टी में कैसे लगाएं?

जब शकरकंद की बेल लंबी हो जाए, तो इसे आप आसानी से घर के बगीचे में भी लगा सकते हैं। 6 से 8 इंच की बेल हो जाने पर इसकी जड़े भी अच्छी तरीके से डेवलप हो जाती हैं। इसे आसानी से अलग किया जा सकता है। शकरकंद के पौधे को रोज 5 से 6 घंटे की धूप मिलनी चाहिए। अगर आप इसे रोजाना हल्का पानी देंगे, तो कुछ ही महीनो बाद पौधों की जड़ों में नई शकरकंद तैयार होने लगेगी।

और पढ़ें: बिना बीज खरीदे नया स्नैक प्लांट कैसे लगाएं ? बगीचे वाले ने बताई 2 कमाल की ट्रिक