Natural Liquid Fertilizer: बारिश में पौधों पर मंडराते कीटों का होगा सफाया! घर पर बनाएं ये नेचुरल लिक्विड फर्टिलाइजर

Published : Aug 08, 2026, 03:08 PM IST
natural liquid fertilizer

सार

Natural Liquid Fertilizer: बारिश में पौधों पर कीटों का हमला बढ़ गया है तो घर पर बनाएं दूध, हींग, गुड़ और हल्दी से तैयार नेचुरल लिक्विड मिश्रण। जानें इसे बनाने का आसान तरीका, पौधों में इस्तेमाल करने का सही तरीका और किन बातों का रखें ध्यान।

बारिश का मौसम पौधों के लिए जितना फायदेमंद होता है, उतना ही इस दौरान नमी के कारण कीट और फंगस की समस्या भी बढ़ सकती है। ऐसे में घर में मौजूद कुछ चीजों से एक आसान नेचुरल लिक्वीड फर्टीलाइज तैयार कर सकते हैं। इसे पौधों पर यूज करने से पहले सही मात्रा और सावधानियों को जानना जरूरी है।

बारिश में क्यों आते हैं पौधों पर कीट?

मानसून में वातावरण में नमी बढ़ जाती है और गमलों की मिट्टी लंबे समय तक गीली रह सकती है। ऐसी परिस्थितियां कई तरह के छोटे कीटों और फंगस के लिए अनुकूल होती हैं। पत्तियों पर चिपचिपापन, छोटे कीड़े, पत्तियों का मुड़ना या कमजोर नई ग्रोथ जैसे साइन दिखाई दे सकते हैं। इसलिए बारिश में पौधों की नियमित जांच जरूरी है।

घर पर ऐसे तैयार करें नेचुरल फर्टिलाइजर

इसके लिए 10 लीटर पानी लें। इसमें एक कप दूध, एक चम्मच पानी में पहले से घोली हुई हींग, घुला हुआ एक टुकड़ा गुड़ और दो चम्मच हल्दी डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर रातभर के लिए छोड़ दें। अगले दिन यूज करने से पहले पानी को दोबारा अच्छी तरह मिला लें।

पौधों में कैसे करें इस्तेमाल?

तैयार मिश्रण को पौधों की मिट्टी में थोड़ी मात्रा में डाल सकते हैं। पत्तियों पर स्प्रे करने के लिए इसे सीधे यूज करने के बजाय पहले थोड़ी मात्रा में पौधे के एक हिस्से पर टेस्ट करना बेस्ट है। खासकर छोटे, नाजुक और इंडोर पौधों पर ज्यादा क्वांटिटी में इसे यूज न करें।

इसे भी पढ़ें- Independence Day Gift Ideas: 15 अगस्त सेलिब्रेशन का नया ट्रेंड, बुके नहीं चीफ गेस्ट को दें ये 7 पौधे

पौधों की ग्रोथ में कैसे मिल सकती है मदद?

दूध में कुछ पोषक तत्व होते हैं, जबकि गुड़ ऑर्गेनिक मिक्स में माइक्रोऑर्गनिज्म के लिए कार्बन सोर्स की तरह काम कर सकता है। हल्दी और हींग का यूज होम रेमेडीज में किया जाता है। हालांकि, इस पूरे मिक्स को साइंटिफिकली सर्टिफाइड कीटनाशक या फर्टीलाइजर नहीं है। यह सिर्फ घर पर पौधों के लिए तैयार किया गया होम रेमेडिज है, जो पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए अच्छा है। इसके अलावा पौधों को तेजी से बढ़ाने के लिए सही खाद और धूप भी जरूरी है।

यूज करते समय इन बातों का रखें ध्यान

दूध और गुड़ वाला मिक्स जल्दी खराब हो सकता है, इसलिए इसे लंबे समय तक स्टोर न करें। तेज बदबू, फफूंदी या सड़न दिखाई दे तो इसे यूज न करें। बहुत ज्यादा मात्रा मिट्टी में डालने से बचें। कीटों का प्रकोप अधिक हो तो खराब पत्तियों को हटाने और पौधे को अलग रखने के साथ सही ऑर्गेनिक कीट नाशक यूज करें।

इसे भी पढ़ें- Easy Tips To Save Low Water Plants: लगातार बारिश ने बढ़ाई इन पौधों की टेंशन! कम पानी वाले पौधों को बचाने के 5 आसान उपाय

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Easy Tips To Save Low Water Plants: लगातार बारिश ने बढ़ाई इन पौधों की टेंशन! कम पानी वाले पौधों को बचाने के 5 आसान उपाय
Independence Day Gift Ideas: 15 अगस्त सेलिब्रेशन का नया ट्रेंड, बुके नहीं चीफ गेस्ट को दें ये 7 पौधे