2 घंटे, 4 घंटे या 8 घंटे धूप? पहले यह जानिए, फिर खरीदिए पौधे

Published : Jul 21, 2026, 09:00 PM IST
Sunlight According to Plants

सार

Best Plants According to Sunlight: घर में 2, 4 या 8 घंटे धूप आती है? जानिए किस तरह की सनलाइट में कौन से फूल, सब्जियां और इनडोर पौधे सबसे अच्छी तरह बढ़ते हैं। जानिए इस आर्टिकल में पूरी जानकारी।

घर में गार्डन बनाने की कोशिश तो खूब करते हैं। यहां तक नए-नए पौधे भी खरीदकर लाते हैं लेकिन कुछ ही दिनों में वो सूखने या मरने लगते हैं तो कई बार ये गलती केवल उन्हें लगाने की नहीं बल्कि जगह की भी होती है। क्या पता आपने मिट्टी, गमले से लेकर खाद का पूरा ध्यान रखा हो लेकिन सही जगह सुनने में गलती कर दी हो। दरअसल, बगावानी के लिए केवल पानी और सॉयल की महत्वपूर्ण कारण नहीं है। पौधे के लिए जितना मिट्टी जरूरी उतनी ही धूप भी। सनलाइट में पौधे अपना भोजन बनाते हैं। अगर उन्हें जरूरत के हिसाब से धूप नहीं तो मिलेंगे तो उनका जीवत रहना मुश्किल हो जाएगा। इस आर्टिकल में जाने की घर की धूप के हिसाब से आपको कौन से पौधे चुनने चाहिए।

6-8 घंटे धूप वाले पौधे

अगर आपके घर में बालकनी या छत पर 6-8 घंटे की सीधी और तेज धूप रहती है तो पौधे लगाने के लिए बेस्ट है। इसमें आप हर तरह के फूल-सब्जी, फल आसानी से उगा सकते हैं। टमाटर, अनार, लीची, मोगरा, मिर्च, पालक जैसे पौधों को डायरेक्ट सनलाइट की आवश्यकता होती है और ये अच्छे से खिलते हैं। धूप के साथ जल निकासी वाली मिट्टी का ध्यान रखें। समय-समय पर खाद का इस्तेमाल करें।

3-4 घंटे धूप में कौन से पौधे खिलेंगे ?

यदि छत और बालकनी में सुबह-शाम की बजाय हल्की और 3-4 घंटे की धूप रहती है तो इस दौरान ऐसे पौधों का चयन जरूरी है जो कम सनलाइट में सर्वाइव कर जाए। ज्यादातर लोग अक्सर गलती यहीं करते हैं। इस श्रेणी में रसोई में काम आने वाली धनिया, पुदीना, कढ़ी पत्ता और कम धूप में खिलने वाले इनडोर प्लांट उगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- न दीमक न फूलने की टेंशन, बाथरूम के लिए एल्युमिनियम दरवाजा डिजाइन

ये भी पढ़ें- कबाड़ में दफ्ती और टूटे शीशे का कमाल, 100 रु. में 5 हजार वाला हैंड रेट्रो लुक

हल्की रोशनी में उगने वाले पौधे

अगर आपके घर में सीधी धूप न के बराबर आती है लेकिन उजाला अच्छा रहता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप पौधे नहीं लगा सकते हैं। हालांकि, ऐसे अवस्था में पौधों का चयन थोड़ी सावधानी से करना जरूरी है। आप स्नैक प्लांट, एग्लोनेमा, जेट प्लां, क्रोटन जैसे पौधे चुनें। जिन्हें बढ़ने के लिए सीधी धूप की आवश्यकता नहीं होती है।

ऐसे में, अगली बार नर्सरी जाने से पहले घर के हर कोने की धूप का समय जरूर मापें। सही जगह के लिए सही पौधे चुनें तो पौधों के खराब होने और सूखने की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी।

सोर्स- इंस्टाग्राम 

वीडियो लिंक- https://www.instagram.com/reel/DafxQp_y3ej/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

बड़ा हो गया है एलोवेरा का पौधा? ये 3 केयर टिप्स अपनाएंगे तो सालों तक रहेगा हरा-भरा
मानसून में सबसे पहले खराब होती हैं इन 5 पौधों की जड़ें, भूलकर भी न करें ये गलती