Grow 5 Medicinal Plants: अश्वगंधा, तुलसी, एलोवेरा, पुदीना और गिलोय जैसे मेडिसनल प्लांट सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। जानिए इन्हें घर, बगीचे या गमले में लगाने की सही विधि और देखभाल के आसान टिप्स।
तनाव कम करने और ताकत बढ़ाने में अश्वगंधा काम आता है। इसे जून–जुलाई के मौसम में लगाना सबसे अच्छा रहता है। आप बगीचे या फिर गमले में आसानी से अश्वगंधा लगा सकते हैं। आप पुराने पेड़ के पके बीजों से नया पौधा उगा सकते हैं। चाहे तो मार्केट से बीज लाकर 1–2 सेमी गहराई में बोएं। फिर पानी दें और इन्हें पनपने के लिए समय दें।
25
तुलसी का पौधा
तुलसी को आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है।सर्दी-खांसी, बुखार और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए तुलसी का सेवन करने से लाभ मिलता है। इसे आप आसानी से बालकनी या बगीचे में उगा सकते हैं।तुलसी को बीज या कटिंग से आप नया पौधा आसानी से उगा सकते हैं।हल्की दोमट मिट्टी और धूप वाली जगह पर पौधे को रखेंगे, तो पत्तियां पीली नहीं पडेंगी।
35
घर में जरूर लगाएं एलोवेरा
स्किन संबंधी समस्या हो या फिर पाचन को बेहतर बनाना हो, एलोवेरा बेहतरीन तरीके से काम करता है। एलोवेरा को पौधे की जड़ वाली शाखा से लगाएं। रेतीली और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में पौधा अच्छा चलता है। आपको सप्ताह में 2–3 बार पानी पेड़ में जरूर देना चाहिए।
45
मिंट का पौधा
पाचन सुधारने और मुंह की दुर्गंध दूर करने में पुदीना बहुत काम आता है। आप आसानी से घर में पुदीना का पौधा लगा सकते हैं। पुदीना कटिंग से जल्दी उग जाता है। आप इसे आसानी से गमले या क्यारी में लगा सकते हैं। मिट्टी नम रखें और हल्की धूप भी लगने दें।
55
गिलोय का पौधा
अगर शरीर बार-बार बीमारी पड़ जाता है, तो आपको गिलोय का सेवन करना चाहिए। घर में कम स्थान में गिलोय आसानी से उगाया जा सकता है। गिलोय की बेल को कटिंग से लगाया जाता है। बिना सहारे की जरूरत के पौधा बढ़ता है। मिट्टी में जैविक खाद मिलाएं और थोड़ा पानी भी दें।