
अगर आपको आम पसंद हैं तो अब आप घर की बालकनी में रखे गमले या छोटे गार्डन में भी इसका पेड़ लगा सकते हैं। सही तरीके और देखभाल से आप अपने घर में आम का पौधा तैयार कर सकते हैं। आजकल कई लोग गमले में आम के पौधे लगाकर अपने घर की हरियाली बढ़ा रहे हैं। इतना ही नहीं ये पौधा ऐसा है, जिससे आपको 12 महीने आम खाने को मिलेंगे। हालांकि, इसे लगाने के कुछ आसान तरीके हैं, जिन्हें फॉलो करके आप सालभर आम का स्वाद ले सकते हैं। आइए, जानते हैं इसे गमले या फिर बगीचे में लगाने का तरीका। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल…
आपको बता दें कि बारहमासी आम कोई खास किस्म नहीं है, लेकिन इसे आसानी से सालभर खाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये पौधे आम के सामान्य पेड़ों की मुकाबले छोटा होता हैं और खूब फल देता है। छोटा होने के कारण इसे गमलों में या फिर छोटे बगीचे में भी लगाया जा सकता है। यदि आप घर में सालभर फल देना वाला आम का पेड़ लगाना चाहते हैं कि तो नर्सरी से अच्छा ग्राफ्टेड आम का पौधा ले आए। माली के अनुसार ये ग्राफ्टेड पौधे जल्दी फल देना शुरू कर देते हैं और इनकी क्वालिटी भी बेहतर होती है। इन पौधे को 18 से 24 इंच गहरे गमले में लगाया जाता है, ताकि इनकी जड़े फैल सके हैं और ये फल दें सके। इसे बगीचे में गहरा गड्ढा करके लगाया जा सकता है। इस पौधे को लगाने से पहले आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा। सबसे पहले तो आप 50 फीसदी बगीचे की मिट्टी, 30 फीसदी गोबर की खाद और 20 फीसदी रेत इकट्ठा करें और इन्हें अच्छी तरह मिला लें। फिर इसे गमले या गार्डन में बनाएं गड्ढे में भरे और आम का पौधा लगा दें।
ये भी पढ़ें... 5 पौधे जो बाथरूम को रखेंगे हरा-भरा और फ्रेश, मेंटेनेंस की नहीं पड़ेगी जरूरत
आम का पौधा लगाने के बाद इस बात का खास ध्यान रखें कि इसे रोज 6 से 7 घंटे की धूप लगनी चाहिए। वहीं, गर्मी के मौसम में इसे नियमित रूप से पानी देने की जरूरत होती है, लेकिन अगर मिट्टी में नमी है तो पानी न डाले। इसके अलावा इसकी मिट्टी की समय-समय पर देखभाल जरूर करें। 15 दिन में इसमें गोबर की खाद डालें। इसके अलावा कीड़ों से बचाने के लिए इस पर नीम का तेल छिड़काव भी किया जा सकता है। गमले की मिट्टी की भी समय-समय पर गुढ़ाई जरूर करें।
बड़े गमले, अच्छी मिट्टी और सही खाद के साथ आम का पौधा लगाया जा सकता है।
मौसम और मिट्टी की नमी देखकर पानी देना चाहिए।
इससे ताजे फल के साथ घर में हरियाली भी बढ़ती है।
धूप, खाद, पानी और समय-समय पर छंटाई का ध्यान रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें... गमले में पुदीना को घना और हरा-भरा कैसे बनाएं? 3 आसान तरीके
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.