
अगर आपके घर में बड़ा बगीचा है लेकिन गार्डनिंग करनी नहीं आती, तो आपको परेशान होने की बिलकुल जरुरत नहीं है। आप वेजी गार्डनर बनकर कम स्पेस में भी ताजी और हरी पत्तेदार सब्जियां आसानी से उगा सकते हैं। बालकनी, छत, खिड़की के पास, छोटे गमले आदि स्थानों पर आसानी से सब्जियां उगाई जा सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान ट्रिक अपने होंगे ताकि आप अच्छी गार्डनिंग कर सके। जानते हैं वेजी गार्डन बनने के लिए क्या काम करने चाहिए।
वेजी गार्डनर बनने के लिए आपको सबसे पहले सही जगह का सिलेक्शन करना होगा। ऐसा स्थान चुने जहां पर पौधों को रोजाना पर्याप्त मात्रा में धूप मिल सके। बालकनी, छत या घर का कोई ऐसा कोना आप चुन सकते हैं, जहां पर डायरेक्ट सनलाइट आती हो। जगह चुनते समय यह भी देखें कि वहां पर पानी देना और पौधों की देखभाल करना आसान हो।
अगर आपने कभी गार्डनिंग नहीं की है और पहली बार वेजी गार्डनर बनने जा रहे हैं, तो सबसे पहले आपको उन सब्जियों को उगाना चाहिए जो आसानी से उग जाती हैं। टमाटर, हरी मिर्च, धनिया, पालक और भिंडी जैसी सब्जियां शुरुआती गार्डनर के लिए बेस्ट ऑप्शंस मानी जाती हैं। आप इन सब्जियों का चुनाव मौसम के अनुसार कर सकते हैं।
अगर आपके पास कम स्पेस है लेकिन एक साथ कई सब्जियां लगाना चाहते हैं, तो आपको कई ग्रो बैग्स की भी जरूरत पड़ेगी। जड़ वाली सब्जियों के लिए पर्याप्त गहराई वाला ग्रो बैग चुनें। जबकि हरी पत्तेदार सब्जियां कम गहराई वाले कंटेनर में भी आसानी से उगाई जा सकती हैं। ध्यान रखें कि कंटेनर का इस्तेमाल करने से पहले नीचे ड्रेनेज होल जरूर कर लें ताकि मिट्टी से पानी आसानी से बाहर निकल सके।
और पढ़ें: सिर्फ पपीता ही नहीं, इसके पत्ते भी हैं कमाल! जानिए इनके 5 शानदार इस्तेमाल
अगर आप पहली बार गार्डनिंग कर रहे हैं, तो मिट्टी का कंपोजीशन समझना बेहद जरूरी है। मिट्टी में अच्छी तरीके से सड़ी हुई जैविक खाद्य या कंपोस्ट जरूर मिलाएं ताकि पौधे को पोषक तत्व मिल सके। मिट्टी ऐसी होनी चाहिए जिसमें पानी जमा न हो और जड़ों तक हवा पहुंचे।
पौधे तभी अच्छे उगते हैं जब उनके बीज या छोटा पौधा स्वस्थ हो। धनिया, मेंथी, पालक जैसी कुछ सब्जियों को बीज से आसानी से उगाया जा सकता है। बीज लगाते समय पैकेट पर दिए गए निर्देश जरूर एक बार चेक करें। समय-समय पर पौधे की देखरेख भी करें।
और पढ़ें: Artificial Plants: बेडरूम से बालकनी तक ऐसे लगाएं नकली पौधे, 8 डेकोरेशन ट्रिक्स
Veggie Gardener बनने के बाद सिर्फ पौधे लगाना ही काफी नहीं है। रोजाना कुछ मिनट पौधों को देखने की आदत डालें। पत्तियों पर कीड़े, दाग या पीलापन नजर आए तो समय रहते कारण पता करने की कोशिश करें। सूखी या खराब पत्तियों को हटाते रहें।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.