Artificial Plants for Home Decor: असली पौधे लगाने का समय नहीं है? जानें बेडरूम, लिविंग रूम, किचन, बाथरूम और बालकनी के लिए कौन से आर्टिफिशियल प्लांट बेस्ट हैं ? सही पौधे, प्लेसमेंट और असली जैसा दिखाने के आसान टिप्स।

घर में पौधे लगाने के लिए हर किसी के वक्त नहीं होता। कहीं धूप की समस्या रहती है तो कोई पानी देना भूल जाता है। ऐसे में Artificial Plants बेस्ट विकल्प बन सकते हैं। इन्हें घर की ऐसी जगहों पर रखा जा सकता है, जहां असली पौधे लंबे समय तक जीवत नहीं रह पाते हैं। जानें बेडरूम से लेकर हॉल तक, कौन से आर्टिफिशियल प्लांट लगाएं औक प्लेसमेंट के आसान तरीके, तो कमरे का नजारा पूरी तरह से बदल देंगे।

लिविंग रूम में कौन से आर्टिफिशियल प्लांट लगाएं ?

घर का सबसे बड़ा और ज्यादा इस्तेमाल होने वाला हिस्सा हॉल-लिविंग रूम है। यहां पर छोटे-छोटे पौधों की बदाय बड़ा सा Areca Palm या फिर Artificial Fiddle Leaf Fiq लगाएं। वहीं, टेबल-साइड कैबिनेट के लिए Snake Plant- ZZ Plant आर्टिफिशियल, नेचुरल टच देंगे।

बेडरूम के लिए आर्टिफिशियल पौधे

कमरे में ज्यादा हैवी और चमकीले ट्रॉपिकल पौधे लगाने की बजाय सॉफ्ट और शांत रंगों वाले आर्टिफिशियल प्लांट चुनें। इन्हें लेवेंडर, ट्रेलिंग वाइन्स बेस्ट हैं। यह बेडसाइड टेबल, ड्रेसर या सेल्फ के बेस्ट हैं। बेडरूम में ज्यादा प्लांटर भरने की बजाय 1-2 अच्छी क्वालिटी के पौधे लगाएं।

ये भी पढ़ें-5 आर्टिफिशियल प्लांट डेकोर आइडियाज, पानी-मिट्टी बिना भी दिखेगी हरियाली

किचन में कौन से पौधे लगाने चाहिए ?

ज्यादातर भारतीय किचन में फ्लोर स्पेस की कमी होती है। इसलिए ज्यादा भारी पौधे रखने की बजाय छोटे प्लांट जैसे Artificial Basil, Rosemary चुनें। वहीं किचन कैबिनेट में रखने के लिए वहां Artificial Pothos को चुना जा सकता है।

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर कौन सी साड़ी पहनें? सपना चौधरी के ये लुक्स एकदम परफेक्ट

बाथरूम के लिए बेस्ट प्लांट कौन से हैं ?

बाथरूम में नमी ज्यादा होती है और कई घरों में रोशनी की भी कमी होती है। ऐसे में असल पौधे लगाने की बजाय आर्टिफिशियल बोट्सन फर्न, बैंबू, या सेक्युलेंट को विकल्प बनाएं। इन्हें बाथरूम शेल्फ पर हैंगिंग पॉट में लगा सकते हैं।

बालकनी में आर्टिफिशियल प्लांट लगाने चाहिए या नहीं ?

ज्यादातर लोग अक्सर यहीं पर गलती कर जाते हैं। बालकनी में धूप-बारिश, हवा और यूवी किरणों से आर्टिफिशियल प्लांट खराब हो जाते हैं। ऐसे में अगर बालकनी के लिए नकली पौधे ले भी रहे हैं तो UV resistant Artificial Plants को विकल्प बनाएं।

आर्टिशिफियल प्लांट को असली कैसे दिखाएं ?

  1. पौधों की पत्तियों को फैलाएं, सभी पौधे एक दिशा में न रखें
  2. असली पौधे धूप में बढ़ते हैं, इसलिए ड्यूप प्लांट भी ऐसी जगह रखें जहां हल्की से धूप आती हो
  3. मिट्टी की गमले की बजाय डेकोरेटिव प्लांटर, जूट बास्केट या सेरेमिक पॉट का इ्स्तेमाल करें
  4. गमले को खाली छोड़कने की बजाय अंदर कंकड़-पत्थर भर दें
  5. धूल हटाने के लिए सॉफ्ट माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें

छोटे घरों में आर्टिफिशियल पौधे कैसे लगाएं ?

  • स्मॉल स्पेस होम में 5-6 छोटे-छोटे पौधों की बजाय बड़ा पौधा खरीदें और कॉर्नर पर रख दें
  • फ्लोर की बजाय हैंगिंग बास्केट में पौधे लगाएं
  • एक-साथ पौधे रखने की जगह थोड़ा अलग तरह से उन्हें डेकोरेट करें