Papaya Leaf Uses: पपीते के पत्ते सिर्फ जैविक खाद बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि मल्चिंग, नेचुरल कीटनाशक, हेयर केयर और स्किन केयर में भी यूजफुल हो सकते हैं। जानिए इनके 5 शानदार इस्तेमाल-

Papaya Leaf Benefits: पपीता हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, यह तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीते के पत्ते भी कई तरह से इस्तेमाल हो सकते हैं? इनमें कई नेचुरल गुण पाए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल बागवानी से लेकर स्किन और हेयर केयर तक किया जा सकता है। इतना ही नहीं, पपीते के पत्तों का उपयोग जैविक खाद और कीटनाशक बनाने में भी किया जाता है। आइए जानते हैं पपीते के पत्तों के 5 शानदार उपयोग।

कंपोस्ट या जैविक खाद बनाएं

पपीते के पत्तों का इस्तेमाल जैविक खाद बनाने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए गिरे हुए पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इन्हें किचन वेस्ट, जैसे सब्जियों के छिलके और चायपत्ती के साथ मिलाकर कंपोस्ट बिन में डाल दें। हर 7 से 10 दिन में मिश्रण को पलटते रहें। लगभग 2 से 3 महीने में जैविक खाद तैयार हो जाएगी। इस खाद को पौधों में डालने से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और पौधों की ग्रोथ बेहतर होती है।

और पढे़ं- सुबह खाली पेट खाएं पपीता, 7 दिन में दिखेगा गजब का असर!

मल्चिंग के लिए करें इस्तेमाल

सूखे पपीते के पत्ते मल्चिंग के लिए भी यूजफुल होते हैं। पौधों की जड़ों के आसपास 2 से 3 इंच मोटी परत में इन पत्तों को बिछा दें। ध्यान रखें कि पत्ते सीधे तने को न छुएं। इससे मिट्टी में नमी लंबे समय तक बनी रहती है, खरपतवार कम उगते हैं और पौधों की जड़ों को सुरक्षा मिलती है।

नेचुरल कीटनाशक के रूप में उपयोग

बारिश के मौसम में कीटों की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में पपीते के पत्तों से स्प्रे तैयार किया जा सकता है। इसके लिए 5 से 6 पत्तों को पीसकर 1 लीटर पानी में मिला दें और रातभर छोड़ दें। अगले दिन मिश्रण को छानकर स्प्रे बोतल में भर लें। इस घोल का उपयोग पौधों पर किया जा सकता है।

हेयर और स्किन केयर में इस्तेमाल

पपीते के पत्तों का यूज हेयर और स्किन केयर में भी किया जाता है। 4 से 5 ताजे पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें और उसमें थोड़ा एलोवेरा जेल मिला दें। इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर 20 मिनट तक लगाकर रखें, फिर धो लें। फेस पैक के रूप में भी पपीते के पत्तों का उपयोग किया जा सकता है। पत्तियों के पेस्ट में शहद और दही मिलाकर 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें।

पपीते के पत्तों का रस

पपीते के पत्तों के रस का यूज कई जगहों पर बीमारियों से बचाव के लिए भी किया जाता है। हालांकि, इसे यूज करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। खासकर डेंगू जैसी बीमारी से बचाने में ये रामबाण है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. पपीते के पत्तों का सबसे अच्छा उपयोग क्या है?

पपीते के पत्तों का उपयोग जैविक खाद, मल्चिंग और कीटनाशक बनाने में किया जा सकता है।

2. क्या पपीते के पत्ते पौधों के लिए फायदेमंद हैं?

हां, कंपोस्ट और मल्च के रूप में इस्तेमाल करने पर ये मिट्टी की गुणवत्ता सुधारते हैं।

3. क्या पपीते के पत्तों का रस पीना सुरक्षित है?

पपीते के पत्तों का रस लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।