अपराजिता के फूलों से लद जाएगी खाली बेल, बस इन 4 उपाय का करें इस्तेमाल

Published : Jul 20, 2026, 07:30 PM IST

How to grow Aparajita flowers: सावन में अपराजिता की बेल को फूलों से लदा हुआ देखने के लिए अपनाएं ये 4 आसान गार्डनिंग उपाय। सही पानी, खाद और देखभाल से पौधे पर तेजी से खिलेंगे खूबसूरत नीले फूल।

PREV
15
अपराजिता में फ्लावरिंग के तरीके

अगर आपके घर में अपराजिता का बेल तो बढ़ रहा है लेकिन उस पर फूल नहीं आ रहे हैं, तो इसके एक नहीं बल्कि कई कारण हो सकते हैं। कई बार सही धूप न मिलने के कारण, पानी की कमी के कारण या फिर खाद का इस्तेमाल न करने के कारण बेल में फूल नहीं आते हैं। संतुलित पानी के साथ में नियमित देखभाल और कुछ घरेलू टिप्स का इस्तेमाल करके आप अपराजिता के पौधे में खूब सारे फूल उगा सकते हैं।

25
हल्दी कॉफी का मिलाएं घोल

सबसे पहले आप आधा लीटर साफ पानी लें। इसमें करीब आधा चम्मच कॉफी पाउडर और आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिक्स करें। अब इस घोल को अच्छी तरीके से मिक्स करने के बाद इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें। इस घोल का इस्तेमाल पौधे में किया जा सकता है। कॉफी पाउडर में नाइट्रोजन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो की मिट्टी की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। अपराजिता के पौधे के लिए अम्लीय मिट्टी बेहतर मानी जाती है, इसलिए कॉफी पाउडर का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। वही हल्दी जड़ों के आसपास फंगस नहीं पनपने देता, जिससे जड़ों की देखभाल होती है।

और पढ़ें: कबाड़ से बनाएं वर्टिकल गार्डन टॉवर, बालकनी के छोटे कोने में उगेंगे ढेरों पौधे

35
पौधे को पर्याप्त धूप दें

अच्छी ग्रोथ और ज्यादा फूलों के लिए अपराजिता के पौधे में धूप जरूर लगनी चाहिए।4-6 घंटे धूप मिलने में बेल में फूल आना शुरू हो जाएंगे। अगर गमले में पौधा लगाया है, तो इस बात का खास तौर पर ध्यान जरूर रखें।

45
प्रूनिंग से ज्यादा खिलेंगे फूल

अपराजिता की बेल बहुत ज्यादा फैली है, तो आपको प्रूनिंग करने की जरूरत है। अगर पौधे में थोड़े फूल हैं, तो आप इन्हें हटा सकते हैं और साथ ही सूखी, कमजोर और बहुत ज्यादा बढ़ी हुई शाखाओं को काट दें। नई शाखाएं निकलने में ये प्रोसेस मदद करती है और तेजी से बेल में फूल भी आने लगते हैं। 

और पढ़ें: गार्डन को बनाएं Snake-Free Zone! लगाएं ये 5 पौधे और रखें सफाई का खास ध्यान

55
सावन में ज्यादा पानी न दें

सावन के महीने में बारिश के कारण पौधों को अलग से पानी की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर आप लगातार पानी देते रहेंगे, तो पौधों की जड़े सड़ जाएंगी। मिट्टी की ऊपरी परत सूखी लगने पर ही उसे पानी देना चाहिए। सड़ी हुई गोबर की खाद आपके पौधे को फूलदार बनाएगी।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories