Veg Peel Organic Fertilizer: 5 दिनों में सब्जियों के छिलकों से तैयार होगी ऑर्गेनिक खाद, बस मिलाएं ये चुटकी भर पाउडर

Published : May 20, 2026, 06:15 PM IST
Vegetable Peel Fertilizer

सार

DIY organic compost: सब्जियों के छिलकों में EM पाउडर और कुछ आसान चीजें मिलाकर सिर्फ 1 हफ्ते में तैयार करें ऑर्गेनिक खाद। जानें घर पर जल्दी फर्टिलाइजर बनाने का आसान तरीका।

गार्डन में ऑर्गेनिक सब्जियां उगाना चाहते हैं लेकिन मार्केट की केमिकल वाली खाद से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास एक बेहतरीन उपाय है। बिना ज्यादा खर्च किए रोजाना घर से निकलने वाले सब्जियों के छिलके से ही खाद तैयार कर सकते हैं। आमतौर पर पारंपरिक तरीके से फर्टिलाइजर बनाने में ज्यादा समय लगता है। अगर आप सब्जियों के छिलकों से जल्दी फर्टिलाइजर तैयार करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको मार्केट से एक पाउडर खरीदना होगा। अगर आप सब्जियों के छिलके में रोजाना चुटकी भर पाउडर मिला देंगे, तो मात्र 5 से 7 दिन में ही खाद तैयार हो जाएगी। जानिए इस बारे में विस्तृत जानकारी।

जल्दी खास बनाने के लिए कौन सा पाउडर करें इस्तेमाल?

सब्जियों के छिलके से जल्दी खाद तैयार करने के लिए आपको इफेक्टिव माइक्रोऑर्गेनाइज्म (Effective Microorganism) पाउडर का इस्तेमाल करना होगा। यह पाउडर आपको आसानी से नर्सरी में मिल जाएगा। इसमें अच्छे माइक्रोब्स होते हैं, जो सब्जियों के छिलकों को जल्दी सड़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा आप नीम खली पाउडर, बायोएंजाइम पाउडर या कंपोस्ट पाउडर का यूज भी कर सकते हैं। चुटकी भर पाउडर को अगर सब्जियों के छिलकों में मिलाया जाए, तो महीनों का काम 5 से 7 दिन में हो जाता है। आइए जानते हैं कि खाद बनाने के लिए आखिर क्या-क्या चाहिए।

खाद बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • सब्जियों और फलों के छिलके
  • 1 चम्मच EM पाउडर
  • 1 चम्मच गुड़
  • 1 चम्मच बेसन या दाल का आटा
  • सूखी मिट्टी या गार्डन सॉइल
  • ढक्कन वाला प्लास्टिक कंटेनर

और पढ़ें: Balcony Makeover DIY Pond Ideas: बालकनी में बनाएं मिनी तलाब, 4 पर्सनल आसान तरीके

सब्जियों के छिलकों से खाद तैयार करने का तरीका

आप एक बाल्टी या टब में सब्जियों के छिलकों को इकट्ठा करते रहे। अब इसके ऊपर इफेक्टिव माइक्रोऑर्गेनाइज्म  पाउडर, थोड़ा गुड़ और बेसन मिला दें। इसके बाद थोड़ी सूखी मिट्टी भी डाल सकते हैं और उसे मिक्स करें। ध्यान रखें कि कंटेनर बंद रहे और छायादार स्थान पर रखें। रोजाना इसे एक बार हिलाएं ताकि इसे हवा मिलती रहे और फर्मेंटेशन तेजी से हो। थोड़ा सा पानी मिलाने पर माइक्रोब एक्टिव होंगे और लगभग 5 से 7 दिनों में किचन वेस्ट सॉफ्ट और मिट्टी जैसा बन जाएगा। इस तरीके से आप कम समय में सब्जियों के छिलकों से ऑर्गेनिक खाद बना सकते हैं।

और पढ़ें: Coconut Shell Face Planter: कोकोनट सेल से बनाएं 5 क्यूट फेस प्लांटर

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Coconut Shell Face Planter: कोकोनट सेल से बनाएं 5 क्यूट फेस प्लांटर
Balcony Makeover DIY Pond Ideas: बालकनी में बनाएं मिनी तलाब, 4 पर्सनल आसान तरीके