Tulsi Plant Rituals: घर में अगर आप तुलसी का पौधा लगाकर रखते हैं, तो कुछ जरूरी नियम पता होने चाहिए। वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी से जुड़े नियमों की अनदेखी करने से घर में निगेटिविटी बढ़ सकती है। आर्थिक नुकसान हो सकता है।
तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। कहा जाता है कि यदि तुलसी का सम्मान न किया जाए या उससे जुड़े नियमों का उल्लंघन हो, तो मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाती हैं। ऐसे घर में न सुख-शांति रहती है, न समृद्धि और न ही पॉजिटिव एनसर्जी। इसलिए यदि आपके घर में तुलसी का पौधा है, तो उसके नियम जानना और उन्हें अपनाना बेहद जरूरी है।
26
तुलसी रखने की सही दिशा
तुलसी का पौधा कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है और यहां तुलसी रखने से घर में परेशानियां बढ़ सकती हैं। तुलसी को उत्तर, पूर्व या ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में रखना सबसे शुभ माना जाता है।
36
तुलसी में पानी कब दें
तुलसी में रोज़ सुबह स्नान के बाद जल चढ़ाना शुभ होता है। लेकिन रविवार और एकादशी तिथि के दिन तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इन दिनों जल अर्पित करना वर्जित माना गया है।
46
तुलसी के आसपास पवित्रता रखें
तुलसी के पास कभी भी झाड़ू, कूड़ादान, जूते-चप्पल, कैक्टस, कांटेदार पौधे, मिर्च या शमी का पेड़ नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर में कलह, रोग और आर्थिक तंगी आ सकती है।
56
तुलसी के मंजरी (फूल) का सम्मान करें
तुलसी में समय-समय पर मंजरी निकलती है। इन्हें तोड़ना ठीक है, लेकिन कभी भी कचरे में न फेंकें। तुलसी के पत्ते, मंजरी, जड़, तना और यहां तक कि उसकी मिट्टी भी पवित्र मानी जाती है। इन्हें बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए।
66
तुलसी के पास दीपक जलाना
हर शाम तुलसी के पास गाय के घी का दीपक जलाना बेहद लाभकारी माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी खुश होती हैं और घर में धन, सुख और समृद्धि आती है। दीपक न जलाने से तुलसी का पूर्ण फल नहीं मिल पाता।