
मिट्टी के गमलों में पौधे उगाने के लिए अक्सर ज्यादा जगह की जरूरत पड़ती है। जब अपार्टमेंट और फ्लैट में रहते हों तो 10x10 बालकनी में ये काम और मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप Indoor Outdoor Planter का इस्तेमाल करें, जिनमें छोटे-छोटे गमलों के जरिए एक साथ सारी सब्जियां, फूल उगाएं जा सकते हैं। हम आपके लिए लेकर आए हैं ग्रो लाइट के साथ प्लांटर डिजाइन जो घर के इंटीरियर-एक्सटीरियर में चार चांद लगाएंगे।
Indoor Planters का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। तस्वीर में दिखाया गया C-S टाइप प्लांटर उन लोगों के लिए मुफीद हैं जिनके लिविंग रूम में स्पेस ज्यादा है। इसे आमतौर पर पाउडर कोटेड मेटल फेम या MDF वुड शेल्फ पर बनाया जा सकता है। आप इसे हॉल के कॉर्नर या सोफे के बगल में रख सकते हैं। जहां तक बात कीमत की है तो यह 3000-6000रु तक बजट और क्वालिटी के अकॉर्डिंग मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Spoon Gardening Ideas: किचन आइटम से क्रिएटिव गार्डनिंग, पुराने चमचों से उगाएं हरियाली
पेड़ की टहनियों वाला ये प्लांटर सेट सिमेट्रेकिल आर्क पैटर्न से इस्पायर्ड है। यह plant stand for living room के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इसे मजबूत कॉर्बन स्टील और वॉटरप्रूफ वुडन बोर्ड पर बनाया जाता है। आप इसे हॉल की मेन दीवार या बालकनी के एंट्रेस पर रख सकते हैं। क्वालिटी के अनुसार यह 4000-5000रु तक मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Wall Mounted Planter For Home: पौधे बनेंगे स्टेटस सिंबल, वॉल माउंट प्लांटर से इंटीरियर बनाएं क्लासी
घर में धूप आने का संसाधन नहीं है तो ग्रो लाइट वाला स्टैड चुनना ज्यादा सस्टेनबल विकल्प है। तस्वीर में मेटर फ्रेम के साथ इनबिल्ट LED स्ट्रिप्स लाइट लगी है। इन्हें मेटल फ्रेम पर बनाया गया है जो बहुत क्यूट और लग्जरी फील देते हैं। आप इसे हाल के अलावा बेडरूम, ऑफिस कैबिन में रख सकते हैं। ऑनलाइन-ऑफलाइन 5000-9000रु तक इनकी ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी।
यह प्लांट बहुत क्लीन और मिनिमल लुक है, जिसमें आप कुल 8 छोटे-छोटे पौधे रख सकते हैं। इसे पाउडर कोटेड हाई ग्रेड आयरन या अल्युमिनियम से बनाया गया है। साथ में हैवी बेस प्लेट बैलेंस प्रदान कर रही हैं। ये सोफों के बगल में कलरफुल और वाइब्रेंट लुक देगा।
घर को विंटेज और ओल्ड फील देने के लिए नेचुरल वुडन प्लांटर स्टैंड चुनें। यह बहुत ही स्मूथ और कर्व्ड टैक्चर पर आता है। इजीनियर्ड वुड- बेंटवुड तकनीक इसे खास बनाती है ताकि ये जल्द खराब न हो। वहीं हाई ग्लॉस या मैट लेमिनेशन पानी पड़ने के बाद भी जस का तस रहता है। अगर आप इसे रियल लकड़ी पर खरीदते हैं तो कीमत 8000-15000रु तक जा सकती है। इन्हें खिड़कियों, डाइनिंग एरिया के पास रखना ज्यादा बढ़िया है।
फोटो में स्कैंडिनेवियन 3 टायर प्लांट, डार्क अखरोट वर्टकिल स्टैंड के साथ स्लिम कर्व्ड वुडन स्टैंड डिजाइन दिखाए गए हैं। तीन ही सॉलिड सीशम या सागमान की लकड़ी पर बनाए जाते है। आप इसे आउटडोर या फिर ड्राइंग रूम में सोफे के कोने पर या टीवी यूनिट के बगल में रख सकते हैं। ये 1500-3000रु तक मिल जाएंगे।
कौन से टायर प्लांटर कहां लगाएं ?
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.