Indoor Table Plant की पत्तियां हो रही हैं पीली? तुरंत अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

Published : May 13, 2026, 09:30 PM IST
Yellow Leaves on Indoor Plants

सार

Yellow Leaves on Indoor Plants: अगर आपके इंडोर टेबल प्लांट्स की पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं, तो यह गलत पानी, कम रोशनी या पोषण की कमी का संकेत हो सकता है। कुछ आसान केयर टिप्स अपनाकर आप अपने मुरझाते पौधों को फिर से हरा-भरा और फ्रेश बना सकते हैं।

Indoor Table Plant Care: घर में रखे इंडोर टेबल प्लांट्स सिर्फ सजावट ही नहीं बढ़ाते, बल्कि माहौल को भी फ्रेश और पॉजिटिव बनाते हैं। लेकिन कई बार अचानक उनकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और पौधे मुरझाए हुए नजर आते हैं। इसकी वजह गलत पानी देना, धूप की कमी या जरूरत से ज्यादा देखभाल भी हो सकती है। अगर समय रहते सही केयर न की जाए, तो पौधे पूरी तरह खराब हो सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स, जिनसे आपके इंडोर प्लांट्स फिर से हरे-भरे और खूबसूरत दिखने लगेंगे।

जरूरत से ज्यादा पानी न दें

इंडोर प्लांट्स की पत्तियां पीली होने का सबसे बड़ा कारण ओवरवॉटरिंग होता है। ज्यादा पानी से जड़ें सड़ने लगती हैं और पौधा कमजोर हो जाता है। हमेशा मिट्टी को चेक करके ही पानी दें। अगर मिट्टी ऊपर से सूखी लगे तभी पौधे को पानी देना सही रहता है।

सही धूप और रोशनी जरूरी

कई इंडोर प्लांट्स को डायरेक्ट धूप नहीं बल्कि हल्की नैचुरल लाइट की जरूरत होती है। बहुत कम रोशनी मिलने पर भी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं। पौधों को ऐसी जगह रखें जहां उन्हें सुबह की हल्की धूप या अच्छी इनडोर लाइट मिल सके। इससे उनकी ग्रोथ बेहतर होती है।

सूखी और खराब पत्तियां हटाएं

अगर पौधे की कुछ पत्तियां पूरी तरह पीली या सूख चुकी हैं, तो उन्हें तुरंत काट दें। खराब पत्तियां पौधे की एनर्जी को कमजोर करती हैं। समय-समय पर हल्की प्रूनिंग करने से नया और हेल्दी ग्रोथ तेजी से आने लगता है और पौधा ज्यादा फ्रेश दिखाई देता है।

ये भी पढ़ें- Kitchen Sponge Plant Hack: गार्डनिंग का वायरल हैक! किचन स्पंज इस्तेमाल करते ही कम हो जाएगी पानी देने की टेंशन

मिट्टी में पोषण की कमी न होने दें

कई बार मिट्टी में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी के कारण भी पत्तियां पीली होने लगती हैं। महीने में एक बार ऑर्गेनिक खाद या लिक्विड फर्टिलाइजर डालना फायदेमंद रहता है। इससे पौधों को सही पोषण मिलता है और उनकी चमक व हरियाली लंबे समय तक बनी रहती है।

गमले की ड्रेनेज जरूर चेक करें

अगर गमले में पानी निकलने की सही व्यवस्था नहीं होगी, तो मिट्टी में नमी ज्यादा समय तक बनी रहेगी और जड़ें खराब हो सकती हैं। इसलिए हमेशा ड्रेनेज होल वाले गमले का इस्तेमाल करें। इससे एक्स्ट्रा पानी बाहर निकल जाता है और पौधा हेल्दी बना रहता है।

ये भी पढे़ं- Air Purifying Plants: हवा नेचुरली साफ करते हैं 5 पौधे, डॉक्टरों के घर में जरूर मिलेंगे

पौधों को समय-समय पर साफ करें

इंडोर प्लांट्स की पत्तियों पर धूल जमने से उनकी ग्रोथ प्रभावित होती है। हफ्ते में एक बार मुलायम कपड़े से पत्तियां साफ करें। इससे पौधे फ्रेश दिखते हैं और उन्हें सही तरीके से हवा और रोशनी मिलती रहती है, जिससे उनकी खूबसूरती लंबे समय तक बनी रहती है।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

DIY Planter Ideas: वुडन स्टिक से बनाएं 5 खूबसूरत प्लांटर, कम खर्च में मिलेगा नेचुरल लुक
Broken Glass Planter: रंगीन कांच और सीमेंट से घर पर ही बनाएं सुंदर प्लांटर, जानें 3 सिंपल स्टेप्स