
आजकल घर की हवा शुद्ध रखने के लिए इनडोर प्लांट लगाने का ट्रेंड है। ये केवल एटमॉस्टफियर फ्रेश नहीं रखते बल्कि मन को भी सुकून देते हैं। हालांकि पौधे लगाने थोड़ा खर्चा भरा काम है। आज के जमाने में मिट्टी के गमलों की जगह Modern प्लांटर्स ने ले ली है। हालांकि, ये हर किसी के बजट में नहीं होता, ऐसे में परेशान न हो और Art & Craft Ideas अपनाते हुए वुडन स्टिक से बनाएं खूबसूरत गमले, जिसमें आप असली और ऑर्टिफिशियल फ्लावर लगा सकते हैं।
बालकनी या घर के अंदर वर्टिकल प्लांटर स्पेस बचाने के साथ सुंदर डेकोर आइटम का भी काम करेगा। सबसे पहले 8-10 आइसक्रीम स्टिक को लंबी लकड़ी के पटरे में चिपाकर सीढ़ीनुमा लुक दें, साथ में डार्क ब्राउन पेंट कर सूखने रख दें। गमला बनाने के लिए किसी भी खाली डिब्बे के चारों ओर खड़ी स्टिक चिपकाएं। ऊपर-नीचे जूट की रस्सी लपेट दें। इनमें आप सेक्युलेंट या फिर स्मॉल पौधे लगा सकती हैं।
रूम कॉर्नर को सजाने के लिए डेस्क प्लांटर से बेस्ट कुछ नहीं है। लकड़ी के तीन पतले टुकड़ों को आपस में जोड़कर आयताकार बेस बनाए ताकि प्लांटर स्थिर रह सके। अब आइसक्रीम स्टिक की मदद से बेलनाकार प्लांटर होल्डर बनाएं। नेचुरल लुक देने के लिए पेंट मत करें, पौधों के तौर पर स्मॉल एलोवेरा या सेक्युलेंट लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Balcony Swing Jhula For Home: बालकनी के लिए झूला डिजाइन, घर पर ट्राई करें DIY आइडियाज
आर्ट एंड क्राफ्ट में आप दिलचस्पी रखती हैं तो एडवांस डिजाइन वाला मल्टी लेयर प्लांटड स्टैंड बना सकती हैं। इसके लिए लकड़ी से बेस तैयार करें। स्टिक्स को एक-दूसरे के ऊपर क्रॉस करते हुए चौकोर टोकरियां बनाएं। इन्हें स्टैज के अलग-अलग लेवल पर ग्लू गन की मदद से चिपकाएं। इनमें आप हल्के लाइटवेट पौधे या फिर आर्टिफिशियल फूल रख सकती हैं।
यह सीढ़ी जैसा दिखने वाला DIY Planter मेज या लिविंग कॉर्नर के लिए बेस्ट है। तैयार करने के लिए दो लंबी वर्टिकल स्टिक्स लें और उन्हें आयताकार बेस से कनेक्ट करें। मजबूती के लिए स्टिक्स को टू लेयर फॉर्मेट में चिपकाएं। अब इसमें आप सेरेमिक पॉट्स या फिर आर्टिफिशियल पौधे रखें।
ये भी पढ़ें- Waste Bottle Craft: कबाड़ से फूलदान ! घर पर बनाएं DIY बोतल वास
लकड़ी और जूट फिनिश वाले ये प्लांटर घर को एलीगेंट दिखाने का सबसे हल्का और सुंदर विकल्प है। सबसे पहले लकड़ी के स्टिक्स को सामांतर रखते हुए आपस में जोड़कर फ्रेम तैयार करें। अब किसी पुराने कप या डिब्बे के चारों ओर जूट की रस्सी लपेंटे। सजाने के लिए लेस या क्रोशिया वर्क फैब्रिक यूज करें। आप इन्हें रस्सी की मदद से मेन डोर या साइड कॉर्नर पर टांग दें। इन प्लांट्स पर सेक्युलेंट या वॉटर प्लांट अच्छे से खिलेंगे।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.