Mannequin Planter DIY: पुरानी डमी से बनाएं यूनिक और मॉडर्न गार्डन प्लांटर

Published : May 18, 2026, 11:30 AM IST

Creative Mannequin Planter: अगर आपके पास पुरानी डमी या मैनिक्विन पड़ा हुआ है, तो उसे फेंकने की बजाय खूबसूरत प्लांटर में बदल सकते हैं। यह आपके गार्डन, बालकनी या घर के किसी भी कोने को मॉडर्न और आर्टिस्टिक लुक देगा। 

PREV
16
कैसे बनाएं मैनिक्विन प्लांटर

इंस्टाग्राम पर कई DIY पेजों पर मैनिक्विन प्लांटर बनाने के तरीके शेयर किए जा रहे हैं। एक वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे मैनिक्विन की अपर बॉडी लेकर उसके सिर वाले हिस्से को काटा गया। इसके बाद उसमें मिट्टी भरकर बीज डाले गए और उसे गार्डन की दीवार पर हैंग कर दिया गया। कुछ ही समय में उसमें जेड़ पौधे उग आए, जो हेयर स्टाइल की तरह नजर आने लगे। इस तरह का प्लांटर आपके गार्डन या बालकनी को बेहद यूनिक लुक देता है।

और पढे़ं- Dry Wood Planter DIY: बगीचे में पड़ी सूखी लकड़ियां नहीं बेकार, 3 तरीकों से सजाएं प्लांटर

26
मॉडर्न मैनिक्विन प्लांटर

मैनिक्विन प्लांटर में टॉर्सो या फेस वाला डिजाइन आजकल काफी ट्रेंडी माना जाता है। इसे बनाने के लिए कटर की मदद से मैनिक्विन का ऊपरी हिस्सा सावधानी से काट लें। नीचे एक मजबूत बेस बनाएं और सिर वाले हिस्से को अंदर से खाली करें। अब सैंडपेपर की मदद से उसकी सतह को स्मूद कर लें। इसके बाद अंदर छोटा गमला या प्लास्टिक लाइनर फिट करें और उसमें मिट्टी भर दें। आप इसमें स्पाइडर प्लांट, स्नेक प्लांट या छोटे इनडोर प्लांट लगा सकते हैं। चाहें तो इसे रंग बिरंगे स्प्रे पेंट से पेंट करके और भी आकर्षक बना सकते हैं।

36
सक्यूलेंट प्लांट वाला मैनिक्विन प्लांटर

सक्यूलेंट प्लांट्स मैनिक्विन प्लांटर में बेहद क्लासी लगते हैं। इसके लिए फेस वाले मैनिक्विन को कट करके उसमें मिट्टी भरें और छोटे-छोटे सक्यूलेंट प्लांट लगाएं। आप इसे सनग्लासेस, हैट या लिपस्टिक पेंट से सजाकर और भी स्टाइलिश बना सकते हैं। यह प्लांटर सेंटर टेबल या कॉर्नर डेकोर के लिए परफेक्ट रहता है।

46
मैटेलिक मैनिक्विन प्लांटर

अगर आप मॉडर्न और लग्जरी लुक चाहते हैं, तो मैटेलिक मैनिक्विन प्लांटर ट्राई करें। इसके लिए सिंपल मैनिक्विन को प्लांटर का आकार दें और फिर उसे गोल्डन, सिल्वर या पर्पल मैटेलिक स्प्रे पेंट से रंग दें। इसके अंदर स्नेक प्लांट या स्पाइडर प्लांट लगाएं। यह डिजाइन लिविंग रूम और कैफे डेकोर में बेहद शानदार लगता है।

56
फ्लावर मैनिक्विन प्लांटर

फेस वाले मैनिक्विन प्लांटर में रंग-बिरंगे फूल बहुत खूबसूरत लगते हैं। इसके लिए पुरानी डमी का फेस कट करें और उसमें बेल वाले या छोटे फूलों के पौधे लगाएं। यह आपके गार्डन को फ्रेश और कलरफुल लुक देगा।

66
बेबी मैनिक्विन प्लांटर

बच्चों के स्टडी रूम या टेबल डेकोर के लिए बेबी फेस मैनिक्विन प्लांटर भी बनाया जा सकता है। इसके लिए छोटी डमी की हाफ बॉडी काटें, नीचे बेस बनाएं और ऊपर मिट्टी भरें। अब इसमें छोटे रंग-बिरंगे पौधे लगाएं। यह बच्चों के कमरे को क्यूट और क्रिएटिव लुक देगा।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories