
कुछ प्लांट्स की हाइट छोटी है, जिसके कारण उनकी सुंदरता दिख नहीं पाती है। इनडोर डेकोरेशन में जब छोटे प्लांट्स को मैटल प्लांटर स्टैंड के साथ सजाया जाता है, तो खूबसूरती ज्यादा बढ़ जाती है। आप सिरेमिक से लेकर मैटल प्लांटर को ऐसे स्टैंड में सजा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मैटल प्लांटर के बारे में, जो घर की डेकोरेशन में चार चांद लगा देंगे।
स्नैक प्लांट से लेकर मनी प्लांट तक को आप मैटल स्टैंड प्लांटर में लगा सकते हैं। टॉल स्टिक स्टैंड के कारण ये प्लांट कमरे में अलग ही दिखते हैं और खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। ऑनलाइन आपको मैटल प्लांटर के साथ स्टैंड मिल जाएंगे।
जियोमेट्रिक मेटल स्टैंड प्लांटर की डिजाइन इसे बेहद खास बनाती है। आपको आप ऐसे प्लांटर स्टैंड में ट्राएंगल, स्क्वायर या हेक्सागन जैसे मॉडर्न और आर्टिस्टिक लुक चुन सकते हं। अपनी पसंद के हिसाब से मैटल प्लांटर में गमला रखें। ध्यान रखें कि मैटल प्लांटर में आपको मिट्टी के गमले का यूज करना चाहिए और नीचे की तरफ छेद भी रखना चाहिए।
इस प्लांटर में दो लेवल होते हैं, जिससे मदद से आप एक नहीं बल्कि दो पौधों को एक ही स्टैंड में रख सकते हैं। छोटे स्पेस के लिए डुअल टियर मेटल स्टैंड प्लांटर परफेक्ट होते हैं। कॉर्नर डेकोरेशन में लेयरिंग इफेक्ट के लिए लिविंग रूम या बालकनी में आप ऐसे ऑप्शन चुन सकती हैं।
और पढ़ें: Decor Items For Garden: 200 Rs. में खरीदें 8+ डेकोर पीस, बालकनी गार्डन को दें 'धुरंधर' लुक
गोल्ड या ब्रास फिनिश वाला यह प्लांटर रिच और एलिगेंट लुक क्लासिक या वार्म थीम वाले इंटीरियर के लिए परफेक्ट है। इसमें ग्रीन प्लांट्स रखने से कलर कॉन्ट्रास्ट खूबसूरती बढ़ाने क काम करता है।
यह डिजाइन बहुत हल्का और सिंपल होता है। वायर फ्रेम स्टैंड में छोटा पॉट रखने से स्मॉल प्लांट अच्छा लगता है। मॉडर्न और क्लटर-फ्री लुक पसंद है, तो छोटे अपार्टमेंट या टेबल टॉप डेकोर में यह लुक चुना जा सकता है।
और पढ़ें: Money Plant Types for Home: मनी प्लांट की कितनी होती हैं वैरायटी? जानिए होम डेकोर के लिए बेस्ट ऑप्शन
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.