Indoor Money Plant India: घर की सजावट के लिए सही मनी प्लांट चुनना बहुत जरूरी है। 'मार्बल क्वीन' मनी प्लांट सबसे अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि इसके पत्ते बहुत सुंदर होते हैं और इसका रूप भी बहुत अट्रैक्टिव होता है, जो घर को एक शानदार लुक देता है।

Best Money Plant for Home Decor: मनी प्लांट एक इनडोर पौधा है जो न केवल घर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि इसे पॉजिटिविटी का प्रतीक भी माना जाता है। इसे लगाना आसान है और यह कम देखभाल में भी तेजी से बढ़ता है। बाजार में मनी प्लांट की कई किस्में मौजूद हैं, जिनमें से हर एक की अपनी अलग बनावट और खासियतें हैं। अगर आप अपने घर को एक स्टाइलिश और फ्रेश लुक देना चाहते हैं, तो सही मनी प्लांट चुनना बहुत जरूरी है।

गोल्डन मनी प्लांट

गोल्डन मनी प्लांट सबसे पॉपुलर टाइप है। इसकी हरी पत्तियों पर हल्के पीले या सुनहरे रंग के शेड्स होते हैं, जो इसे बेहद अट्रैक्टिव बनाते हैं। यह कम रोशनी वाली जगहों पर भी आसानी से उग जाता है, इसलिए इसे लिविंग रूम या बेडरूम में रखना सही रहता है। घर की सजावट के लिए, यह एक क्लासिक और किफायती ऑप्शन है।

मार्बल क्वीन मनी प्लांट

मार्बल क्वीन मनी प्लांट अपनी पत्तियों के लिए मशहूर है, जिनमें सफेद और हरे रंगों का मेल होता है। इसका अनोखा पैटर्न घर के माहौल को एक प्रीमियम और शानदार एहसास देता है। इस पौधे को थोड़ी ज्यादा रोशनी पसंद होती है, इसलिए इसे खिड़की के पास रखना सबसे अच्छा रहता है। यह मॉडर्न इंटीरियर सेटिंग में बेहद खूबसूरत लगता है।

ये भी पढ़ें- Fruits Gardening Idea: मेहनत का फल लगेगा मीठा, घर में उगाएं ये 5 मीठे फ्रूट्स

नियॉन मनी प्लांट

नियॉन मनी प्लांट की पत्तियां चमकीले, हल्के-हरे रंग की होती हैं, जो इसे दूसरे पौधों से अलग बनाती हैं। यह घर में एक ताजा और जीवंत माहौल भर देता है। अगर आप अपने लिविंग स्पेस में रंग और एनर्जी का तड़का लगाना चाहते हैं, तो यह पौधा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

 जेड मनी प्लांट

जेड मनी प्लांट को सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसकी मोटी, गोल और चमकदार पत्तियां इसे एक अनोखी खूबसूरती देती हैं। यह पौधा कम पानी देने पर भी खूब फलता-फूलता है और ऑफिस डेस्क या स्टडी टेबल को सजाने के लिए इसे एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है।

ये भी पढ़ें- DIY Marble Planter Pots: मिट्टी के गमलों को दें 5 स्टार लुक, घर पर इस तरह करें मार्बल फिनिश पेंटिंग

सिल्वर मनी प्लांट

सिल्वर मनी प्लांट की पत्तियों पर हल्के चांदी जैसे निशान होते हैं, जो इसे बेहद स्टाइलिश लुक देते हैं। यह पौधा मॉडर्न और मिनिमलिस्ट घर की सजावट की शैलियों के साथ बहुत अच्छी तरह मेल खाता है। इसे किसी लटकते हुए गमले में या शेल्फ पर रखने से आपके घर की पूरी खूबसूरती काफा बढ़ सकती है।

होम डेकोर के लिए मार्बल क्वीन सबसे अच्छा क्यों है? 

  • इसकी सफेद और हरी (रंग-बिरंगी) पत्तियां इसे एक बेहद शानदार और प्रीमियम लुक देती हैं।
  • यह हर जगह शानदार दिखता है- चाहे वह लिविंग रूम हो, बेडरूम हो या घर का मेन गेट। 
  • यह आपके घर की डेकोरेशन में शानदार और रॉयल टच जोड़ देता है।
  • इस पौधे पर थोड़ी सी रोशनी पड़ती है, तो इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा निखर उठती है।