Mogra Gardening Tips: बिना फूल सिर्फ लंबा हो रहा मोगरे का पौधा? माली की 4 सिंपल टिप्स आएंगी काम

Published : May 18, 2026, 05:45 PM IST
Mogra Gardening Tips

सार

How to get flowers in mogra: मोगरे का पौधा सिर्फ लंबा हो रहा है लेकिन फूल नहीं दे रहा? सही धूप, pruning, balanced fertilizer और पानी की सही मात्रा से पौधे में दोबारा फूल लाएं। जानें मोगरा flowering बढ़ाने के 4 आसान टिप्स।

गर्मियों के में मोगरे का पौधा खूब सारे फूल देता है लेकिन अगर आप ध्यान नहीं देंगे, तो पौधा ग्रोथ तो करेगा लेकिन उसमें फूल नहीं आएंगे। माली ने मोगरे के पौधे में फूल को बढ़ाने के सिंपल टिप्स बताएं हैं। तो आप भी जान लीजिए कि मोगरे के पौधे में अगर फूल ना आए, तो किन चार सिंपल टिप्स को अपनाकर बालकनी को सुगंधित बनाया जा सकता है।

मोगरे के पौधे की करें प्रूनिंग

 अगर मोगरे का पौधा सिर्फ बढ़ता जा रहा है लेकिन उसमें फूल नहीं आ रहे हैं, तो प्रूनिंग की जरूरत है। आपको ऊपर की तरफ से कुछ टहनियों को काटना होगा, जिससे कि पौधे में अच्छी ग्रोथ होगी।

ह्यूमिक एसिड करेगा न्यूट्रिएंट बूस्टर का काम

पौधे में जिस तरह खाद डालना जरूरी है ठीक उसी तरीके से प्लांट ग्रोथ और फ्लावरिंग के लिए न्यूट्रिएंट बूस्टर की भी जरूरत होती है। आप मोगरे के पौधे को हरा भरा और फूलदार बनाना चाहते हैं, तो इसमें एक चुटकी ह्यूमिक एसिड डाल सकते हैं। एक गिलास पानी में एक चुटकी ह्यूमिक एसिड मिलाएं और उसके बाद पौधे में डाल दें। इससे न सिर्फ मिट्टी पोरस बनेगी बल्कि रूट भी तेजी से फैलेंगी। मिट्टी में मौजूद नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटेशियम के साथ ही माइक्रोन्यूट्रिएंट्स को प्लांट तक पहुंचने में मदद करता है और मोगरा का पौधा ज्यादा हेल्दी बनता है।

 

2 से 3 घंटे की धूप है जरूरी

मोगरे के पौधे को अगर आप तेज धूप में रखेंगे, तो इस वजह से भी फ्लावरिंग नहीं होगी। इसे दिन में 2 से 3 घंटे धूप में रखें और उसके बाद डायरेक्ट सनलाइट से बचाएं। ऐसा करने से भी पौधे में तेजी से फ्लावरिंग होने लगती है। 

और पढ़ें: Mannequin Planter DIY: पुरानी डमी से बनाएं यूनिक और मॉडर्न गार्डन प्लांटर

सही ड्रेनेज सिस्टम बहुत जरूरी

अगर गमले में ड्रेनेज सिस्टम सही नहीं है, तो मोगरे की फ्लावरिंग में बुरा प्रभाव पड़ता है। जब भी नया गमला खरीदें, तो उसका ड्रेनेज होल या छेद जरूर चेक कर लें। अगर गमले में छेद नहीं है, तो आप खुद छेद बनाकर तब मिट्टी भरकर पौधा लगाए, वरना पानी डालने पर पौधे की जड़े सड़ने लगेंगी।

और पढ़ें: Homemade Garden Pest Contro: पुराने प्लास्टिक डिब्बे से बनाएं स्लग ट्रैप, रातों-रात पत्तियां खाने वाले कीड़ों से बचेंगे पौधे

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Vertical Gardening Tricks: 5x5 बालकनी बनेगी Pollinator Haven, ट्राय करें 4 वर्टिकल गार्डनिंग ट्रिक
Cute Bisleri Bottle: बिसलेरी बॉटल का गजब इस्तेमाल, गार्डन के लिए बनाएं डॉल से लेकर एनिमल शेप के प्लांटर