
बारिश के मौसम में मच्छरों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। अगर ध्यान ना दिया जाए, तो डेंगू, मलेरिया सहित गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मच्छरों को भगाने के लिए घरों में कई तरह के केमिकल, स्प्रे, कॉयल से लगाकर लिक्विड मशीन तक इस्तेमाल किया जाता है। यह धीरे-धीरे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय भी हैं, जो बिना नुकसान पहुंचाए मच्छरों की संख्या को कम कर सकते हैं। आपको अपने घर के बालकनी या खिड़की में ऐसे पौधे लगाने चाहिए, जो मच्छरों को दूर भगाने में मदद कर सके।
लैवेंडर के बैंगनी फूलों वाले पौधे बालकनी में लगा सकते हैं। फूलों की खुशबू जहां आपकी बालकनी को महकाएगी, वहीं मच्छरों को भगाने का काम करेगी। असल में लैवेंडर के फूलों की महक मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। इसलिए वह उस स्थान पर जाना पसंद नहीं करते।
पुदीने की तेज महक भी मच्छरों को दूर रखने का काम करती है। आप अपने घर की बालकनी में पुदीने का पौधा लगा सकते हैं। यह न सिर्फ आपके किचन में इस्तेमाल होगा बल्कि मच्छरों को कम करने में भी मदद करेगा।
लेमनग्रास में सिट्रोनेला पाया जाता है, जो कई मच्छर भगाने वाले उत्पाद में यूज किया जाता है। हल्की नींबू जैसी खुशबू न सिर्फ घर को फ्रेश बनती है बल्कि मच्छरों को दूर रखने का भी काम करती है। आप नर्सरी से आसनी से लेमन ग्रास मिल जाएगा। आप इस पौधे के औषधीय गुणों का फायदा चाय बनाकर भी प्राप्त कर सकते हैं।
और पढ़ें: Kitchen Utensils Planter: किचन के टूटे बर्तन नहीं बेकार, तवा से कटोरे तक बनाएं प्लांटर
ज्यादातर भारतीय घरों में तुलसी के पौधा जरूर लगाया जाता है। इसकी तेज खुशबू और औषधीय गुण ना सिर्फ मच्छरों को दूर करते हैं बल्कि माहौल को भी पॉजिटिव बनाते हैं। आप इसे घर के मुख्य दरवाजे के साथ खिड़की या बालकनी में जरूर लगाएं। यह पौधे मच्छरों को पूरी तरह तो नहीं खत्म करेंगे लेकिन घर के आस-पास काफी हद तक दूर रखने में मदद करेंगे। अगर इन पौधों की आप अच्छे से देखभाल करते हैं तो मच्छरों की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
और पढ़ें: Balloon Cement Planter: बर्थडे पार्टी के बचे गुब्बारों से बनाएं गार्डन के लिए सॉलिड कंक्रीट प्लांटर
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.