Kitchen Utensils Planter: किचन के टूटे बर्तन नहीं बेकार, तवा से कटोरे तक बनाएं प्लांटर

Published : May 14, 2026, 01:45 PM IST
DIY planter ideas

सार

Kitchen Utensils Planter DIY Ideas: किचन के पुराने बर्तनों से घर के लिए बनाएं यूनिक डीवाई प्लांटर पॉट्स। जानें कम बजट में इनडोर-आउटडोर पौधों के लिए 5 खूबसूरत और आसान प्लांटर आइडियाज।

पौधे लगाने का शौक है लेकिन बार-बार बाजार जाकर गमले खरीदने के लिए वक्त और बजट दोनों नहीं है तो हमेशा की तरह इस बार भी जुगाड़ लगाएं। कहते हैं इंडियन किचन में रखी चीजों से हर परेशानी का हल निकाला जा सकते हैं। ऐसे में क्यों न प्लाटंर के लिए रसोईघर के उन टूटे-फूटे बर्तनों का इस्तेमाल किया जो जिन्हें आप इस्तेमाल करना बंद कर चुकी हैं। तवा से पैन तक यहां देखें 5 अनोखे प्लांटर पॉट्स जिसमें इनडोर से आउटडोर प्लांट कमाल के खिलेंगे।

एल्युमिनियम बर्तन से प्लांटर आइडिया

रसोई घर में एल्युमिनियम के बर्तन होते हैं। अगर आपके पास भी टूट हुआ कटोरा और तवा है तो उसकी मदद से इस तरह का प्लांटर बनाएं। सबसे पहले गहराई वाला बाउलें, उसमें हथोड़े या किसी भारी चीज से छेद करें ताकि जल निकासी के लिए पानी रुके न। अब ऊंचाई देने के लिए पेन लगा दें, धीरे-धीरे मिट्टी भरें। सॉयल हमेशा हल्की और नम रहने वाली चूनें, चूंकि बर्तनों में जगह ज्यादा नहीं होती है इसलिए ज्यादा गहरी जड़े वाले पौधे न लगाएं। इसकी बजाय आप सेक्युलेंट, हर्ब्स, ट्रेलिंग प्लांट्स लगा सकती हैं। ये इनडोर-आउटडोर दोनों के लिए बेहतरीन है।

केतली प्लांटर

पहले के समय में चाय स्टोर करने के लिए कांच की या मेटल केतलियों का इस्तेमाल होता था। अगर आपके पास भी ऐसी केतली रखी है तो इसे स्टोर रूम से हटाकर प्लांटर का रूप दें। इनमें मिट्टी वाले पौधे सड़ सकते हैं इसलिए रेत और कंकड़ पर सेक्युलेंट लगाएं। आप चाहें तो रस्सी बांधकर हैंगिंग प्लांटर का लुक भी दे सकती हैं। यह इनडोर-आउटडोर हर जगह के लिए बेहतरीन विकल्प है।

ये भी पढ़ें- DIY Planter Ideas: वुडन स्टिक से बनाएं 5 खूबसूरत प्लांटर, कम खर्च में मिलेगा नेचुरल लुक

कप से बनाएं वॉल प्लांटर सीनरी

कांच के कप अक्सर में क्रैक आने पर भी लोग इसे हटा देते हैं। ऐसे में आप इनकी मदद से सुंदर सी वॉल नर्सरी तैयार कर सकती हैं। सबसे पहले 10-12 टूटे कप विद प्लेट लें और इन्हें लकड़ी की मदद से दीवार पर टांग दें। अब इनमें रेत,कंकड़ की हेल्प से से्क्युलेंट पौधे लगाएं। ये जल्द खराब भी नहीं होते और घर की सुंदरता भी बढ़ाते हैं। अगर आपको पौधों की देखभाल का ज्यादा वक्त नहीं मिलता है, जो होम डेकोर संग यूनिक प्लांटनेशन के लिए इसे चुन सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Wall Planter Price: खाली दीवार को बनाएं ग्रीन कॉर्नर, 500रु.में वॉल प्लांटर

हैंगिंग करी स्पून प्लांटर

आजकल लकड़ी के बर्तन का इस्तेमाल हर किचन में होता है। ये एस्थेटिक लगने के साथ बजट फ्रेंडली होते हैं। आप भी इन्हें खिड़की या फिर वुडन स्टिक में बांधकर हैंगिग प्लांटर लुक दे सकती हैं। इनमें छोटे-छोटे सेक्युलेंट या वॉटर प्लांट्स अच्छे से खिलते हैं।

छलनी बाउंल हैंगिंग बास्केट

कलरफुल छलनी का यूज करके आप खूबसूरत हैंगिंग बास्केट बना सकती हैं। छलनी में पहले से छेद होते हैं, जो पौधों के लिए जल निकासी का काम करते हैं। इसमें आप रंगीन फ्लावर या बेल वाले पौधे लगा सकते हैं। ये इनडोर-आउटडोर हर जगह घर की शोभा बढ़ाते हैं।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

दिखने में सुंदर लेकिन सेहत के लिए डेंजर्स होते हैं ये 7 इंडोर प्लांट्स, लगाने से पहले जान लें नाम
Indoor Table Plant की पत्तियां हो रही हैं पीली? तुरंत अपनाएं ये आसान ट्रिक्स