Mosquito Repellent Plants: मच्छरों की कर देंगे हमेशा के लिए छुट्टी, बालकनी में लगाएं ये टॉप 10 प्लांट

Published : Dec 16, 2025, 12:00 PM IST
Moquito Repellent Plants

सार

Mosquito Repellent Plants: अगर आप मच्छरों की वजह से बालकनी में बैठकर शाम की चाय एन्जॉय नहीं कर पा रहे हैं, तो वहां 10 खूबसूरत प्लांट लगाएं। ये प्लांट ना सिर्फ मच्छरों की छुट्टी कर देंगे, बल्कि बालकनी को भी खुशबूदार और सुंदर बनाएंगे।

Mosquito Repellent Plants For Balcony: बालकनी में शाम की चाय एन्जॉय करना सभी को पसंद होता है, लेकिन मच्छरों के आतंक के कारण कई लोग वहां बैठने से कतराते हैं। शाम ढलते ही मच्छर न सिर्फ बालकनी बल्कि घर के अंदर भी बड़ी संख्या में घुस आते हैं, जिससे आराम करना मुश्किल हो जाता है। इन्हें भगाने के लिए अक्सर केमिकल से भरे कॉइल और अगरबत्ती का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको 10 ऐसे पौधों के बारे में बता रहे हैं, जो मच्छरों को बालकनी और घर से दूर रखने के साथ-साथ जगह को खूबसूरत और खुशबूदार भी बना देंगे।

रोजमेरी की खुशूब मच्छर को करें दूर

रोजमेरी एक हर्ब प्लांट हैं। इसकी खुशबू बहुत प्यारी होती, लेकिन मच्छरों के लिए जानलेवा। इसे बालकनी में लगाने से मच्छर बालकनी और घर में नहीं घुसते हैं। इसके साथ इस प्लांट से आप डिश का स्वाद बढ़ा सकते हैं और बालों को मजबूती भी दे सकती हैं।

लेमनग्रास मच्छर का जानी दुश्मन

लेमनग्रास इंसानों के लिए अच्छा हर्ब्स है। लेकिन मच्छर के लिए खतरनाक। लेमनग्राम में मौजूद सिट्रोनेला ऑयल मच्छर को दूर भगाते हैं। बालकनी के कोने में इसे लगाएं। लेमनग्रास टी पीने से शरीर हेल्दी रहता है और इम्युनिटी बूस्ट होता है।

लैवेंडर की ब्यूटी मच्छरों के लिए खतरनाक

लैवेंडर की खुशबू इंसानों को सुकून देती है, लेकिन मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। इसे बालकनी में लगाएं। बालकनी सुंदर भी लगेगी और मच्छर भी नहीं यहां भटकेंगे।

पुदीना भी मच्छर को दूर भगाएं

पुदीने की तेज महक मच्छरों को दूर रखती है। यह जल्दी बढ़ने वाला पौधा है और कम देखभाल में भी पनप जाता है। इसका इस्तेमाल किचन में भी कर सकते हैं।

तुलसी भी करती है मच्छरों को दूर

तुलसी की तेज खुशबू मच्छरों को पास नहीं आने देती। इसे धूप वाली जगह पर रखें और नियमित पानी दें। वैसे घर की बालकनी में तुलसी लगाना शुभ माना जाता है।

एलियम से मच्छरों की एंट्री करें बैन

आप इसे सजावटी प्याज के नाम से भी जानते होंगे। एलियम, प्याज, लहसुन की फैमिली से संबंधित है, इसलिए इसकी खुशबू ऐसी होती है जिससे कई कीड़े-मकोड़े नफरत करते हैं। इसके बल्ब बैंगनी, पीले या गुलाबी फूलों के सुंदर गोले बनाते हैं जो वसंत में खिलते हैं।

सौंफ से दूर भागते हैं मच्छर

सौंफ में न सिर्फ मच्छरों को दूर भगाने वाले गुण होते हैं, बल्कि यह किचन में भी कई तरह से इस्तेमाल होती है। इसे अपने बालकनी में लगाने के बाद, आप इसका इस्तेमाल अलग-अलग डिश बनाने में कर सकते हैं।

और पढ़ें: 2 इंच से 8 इंच के गमले में साल भर ले सकेंगे धनिया का स्वाद, छोटे पॉट में लगाएं ऐसे

गेंदा भी मच्छर का दुश्मन

गेंदा भी मच्छर को दूर भगाता है। विंटर में जब ये लाल-पीले रंग में खिलता है, तो बालकनी की खूबसूरती बढ़ जाती है।

मोगरा की खुशबू से दूर भागते हैं मच्छर

मोगरे की खुशबू जहां घर को महका देती है, वहीं मच्छरों को दूर भी रखती है। रात में इसकी खुशबू ज्यादा असर करती है।

बी बाम से दूर भगाएं मच्छर

बी बाम का फूल बगीचे में रंग भर देता है। यह हमिंग बर्ड, तितलियों को बुलाते हैं, जिसकी वजह से गार्डन की सुंदरता और बढ़ जाती है। लेकिन इसकी तेज खुशबू मच्छरों को आसपास आने से रोकती है। आप इसे बसंत या पतझड़ में लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Flower Plants for home: कड़ाके की ठंड में भी खिलेंगे ये 5 फूल, देखें लिस्ट

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Flower Plants for home: कड़ाके की ठंड में भी खिलेंगे ये 5 फूल, देखें लिस्ट
फूलों से लहलहाएंगे हैंगिंग बास्केट, ये 10 पौधे लगाकर बढ़ाएं सुंदरता