
DIY Furniture Planters for Home Garden : अगर आपके पास पुराने फर्नीचर जैसे कुर्सी, मेज, अलमारी, दराज बेकार पड़े हैं और आप उन्हें कबाड़ में देने या फेकने का सोच रहे हैं, तो रुकिए। घर पर पड़े बेकार पुराने फर्नीचर से आप अपने होम गार्डन के लिए खूबसूरत प्लांटर बना बना सकते हैं। आजकल लोग छोटे घरों में भी गार्डनिंग का मजा लेने के लिए नए-नए तरीके अपने जा रहे हैं। ऐसे ही एक बेहद दिलचस्प तरीका है, पुराने फर्नीचर को प्लांटर में बदलना। इससे न सिर्फ घर खूबसूरत दिखता है, बल्कि सब्जियां और पौधे उगाना भी आसान हो जाता है। जानिए कैसे आप अपने घर में पड़े बेकार और पुराने फर्नीचर को शानदार प्लांटर में बदल सकते हैं। DIY Furniture Planters का शानदार आइडिया।
आप अपने घर में बेकार पड़े पुरानी दराज, कुर्सी, अलमारी या यहां तक कि बेकार पड़े पलंग और सोफे को भी फेंक के बजाए उसे थोड़ा सा बदलकर प्लांटर बना सकते हैं। इससे घर का लुक भी बदल जाता है और बेकार सामान काम का बन जाता है। हर सेटअप अलग और क्रिएटिव लगता है। फर्नीचर में पहले से बने शेल्फ और खांचे में आप आसानी से पौधे लगा सकते हैं। दराज में मिट्टी भरकर पौधे उगाना या अलमारी में अलग-अलग लेयर में गमले रखना बेहद आसान है। ट्राई करके देखें।
कुर्सी की बैठने वाली जगह (seat) निकाल दें ताकि बीच में खाली जगह बन जाए। अब सैंडपेपर से कुर्सी को साफ करें। चाहें तो नया पेंट या पॉलिश करें। खाली जगह में लकड़ी का बॉक्स या गमला फिट करें। नीचे प्लास्टिक लाइनर जरूर लगाएं ताकि पानी लकड़ी खराब न करे। मिट्टी भरें और पौधे लगाएं अच्छे ड्रेनेज के साथ मिट्टी डालें और पौधे लगाएं। कुर्सी प्लांटर को बालकनी, गार्डन या एंट्री गेट के पास रखें। इसमें हैंगिंग बेल वाले पौधे (जैसे मनी प्लांट) ज्यादा सुंदर लगते हैं।
पुराने दराज से प्लांटर बनाने के लिए सबसे पहले दराज बाहर निकालें। सभी ड्रॉअर निकाल लें। ड्रेनेज होल बनाएं। नीचे 2–3 छेद करें ताकि पानी निकल सके। लाइनिंग करें। अंदर प्लास्टिक शीट या कोकोपीट लगाएं। मिट्टी और पौधे डालें। हर दराज में अलग-अलग पौधे लगा सकते हैं, जैसे- फूल, सुक्यूलेंट, हर्ब्स। दराज को सीढ़ी की तरह सेट करें, ऊपर-नीचे अलग-अलग लेवल में।
अलमारी को ओपन स्टाइल में रखें। शेल्फ का इस्तेमाल करें। हर शेल्फ पर अलग गमले रखें या सीधे मिट्टी भरकर प्लांटर बना दें। ड्रेनेज का ध्यान रखें। नीचे छेद या ट्रे लगाएं ताकि पानी जमा न हो। अब अलमारी को विंटेज लुक में पेंट करें। ये गार्डन का सेंटरपीस बन सकता है।
फर्नीचर प्लांटर में पौधे सिर्फ जमीन पर नहीं, बल्कि ऊपर की तरफ भी उगाए जा सकते हैं। दराज को एक के ऊपर एक लगाकर या फर्नीचर को सीधा खड़ा करके वर्टिकल गार्डन बना सकते हैं। इससे जगह भी बचती है और देखने में भी काफी स्टाइलिश लगता है। फर्नीचर प्लांटर में आप जड़ी-बूटियां, पालक, मेथी, धनिया, स्ट्रॉबेरी और छोटी सब्जियां बहुत अच्छे से उगा सकते हैं। इन्हें ज्यादा गहराई की जरूरत नहीं होती, इसलिए ये ऐसे सेटअप में आसानी से ग्रो करते हैं।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.