Old Spice Box Planter: दाग लगे मसाले डिब्बे दिखने लगेंगे सुंदर, बनाएं 4 जबरदस्त प्लांटर

Published : Apr 29, 2026, 03:45 PM IST
Old Spice Box Planter

सार

Spice Box Planter: पुराने मसालों के डिब्बों को फेंकने की बजाय उनसे बनाएं क्यूट planters। जानें आसान DIY ideas, जो घर को देंगे aesthetic और creative look।

किचन में मसाले के डिब्बों का इस्तेमाल लंबे समय तक करने पर वह बेहद गंदे हो जाते हैं। अगर आप किचन के गंदे डिब्बों को रिप्लेस करने का सोच रही हैं, तो पुराने डिब्बों को कबाड़ में देने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। आप थोड़ी सी कलाकारी करके इनको खूबसूरत प्लांटर के रूप में यूज कर सकती हैं। प्लास्टिक या टिन कोई भी मसाले का डिब्बा आसानी से खूबसूरत प्लांटर का रूप में बदल जाएगा।

मसाले डिब्बे से बनाएं पांडा प्लांटर

आप हल्दी, चाय पत्ती या शक्कर के पुराने डिब्बे से खूबसूरत प्लांटर बना सकते हैं। इसके लिए आपको क्ले की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले डिब्बे को ब्लैक कलर के डबल कोट से रंग लें। इसके बाद सेंटर में व्हाइट कलर से पांडा का फेस बनाएं। आप पांडा की नाक और कान आप क्ले की मदद से बना सकते हैं। इन्हें आप ब्लैक कलर का कर दें। वहीं परमानेंट मार्कर की मदद से पांडा की आंखें बना लें। यह बनाने में बेहद सरल होता है और मसाले के पुराने डिब्बों का इस्तेमाल खूबसूरत प्लांटर के रूप में हो जाता है।

तैयार करें खूबसूरत एनिमल बर्ड प्लांटर

आप प्लास्टिक मसाले के पुराने डिब्बों को आसानी से एनिमल प्लांटर के रूप में बदल सकते हैं। Pinterest में पैरेट प्लांटर खूब पसंद किए जा रहा हैं। इसे बनाने के लिए आपको पिंक, ग्रीन, ऑरेंज क्ले की जरूरत पड़ेगी। आपको क्ले को लीव डिजाइन में कट कर लेना है और उसके बाद प्लास्टिक के डिब्बे में राउंड आकार में लगाना है। इसके बाद आप क्ले की मदद से ही पैरेट की नोज बना सकते हैं। यह प्लांटर दिखने में काफी खूबसूरत लगता है। वहीं टाइगर, पिग और कैट प्लांटर भी आसानी से बन जाते हैं।

फ्लोरल पेंटिंग प्लांटर

अगर आपको प्लांटर के बारे में कुछ सूझ नहीं रहा है, तो आप आसानी से प्लास्टिक या टिन के डिब्बे को पेंट करने के बाद फ्लोरल डिजाइन क्रिएट कर सकते हैं। यह दिखने में काफी सुंदर लगते हैं और आसानी से बन भी जाते हैं।

और पढ़ें: Serum Bottle Makeover: खाली सीरम बोतल से दिखाएं हुनर, घर पर बनाएं प्लांटर

आसानी से बन जाएंगे पोल्का डॉट प्लांटर

अगर आप डिजाइन में ज्यादा माहिर नहीं हैं, तो वह अपने पसंदीदा रंग से मसाले के डिब्बे को रंग लें और उसके बाद कंट्रास्ट कलर से पूरे डिब्बे में छोटी-छोटी पोल्का डॉट बनाएं। यह प्लांटर भी यूनिक लगेंगे।

और पढ़ें: Colorful Buttons DIY: बेकार पड़े बटन से रंगीन दिखेगा घर, 5 खूबसूरत डेकोर आइडिया

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Old Furniture Planter: कबाड़ नहीं पुराने फर्नीचर, कुर्सी-अलमारी से बनाएं शानदार प्लांटर
Serum Bottle Makeover: खाली सीरम बोतल से दिखाएं हुनर, घर पर बनाएं प्लांटर