बच्चे को है एलर्जी? घर में भूलकर भी न लगाएं ये 5 पौधे, बढ़ सकती है परेशानी

Published : Jul 22, 2026, 08:30 PM IST

Allergy causing plants: अगर बच्चे को एलर्जी या अस्थमा की समस्या है, तो कुछ पौधे उनकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। जानिए किन पौधों को घर में लगाने से बचना चाहिए और एलर्जी वाले बच्चों के लिए कौन-से इंडोर प्लांट्स बेहतर विकल्प हैं।

PREV
15
सूरजमुखी

भले ही घर में हरियाली लाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के इनडोर और आउटडोर प्लांट्स लगते हैं लेकिन यह कुछ बीमारियों को बढ़ा भी सकते हैं। अगर आपके बच्चे को खुली हवा में सांस लेने में दिक्कत होती है और उसे एलर्जी, अस्थमा या बार-बार छींक आती है, तो आपको कुछ पौधे लगाने से बचना चाहिए।  कुछ पौधों के परागकण या पोलन और गमले की मिट्टी में पनपते फफूंद एलर्जी को ट्रिगर्स कर सकते हैं। सुरजमुखी का प्लांट भी ऐसा ही पौधा, जिसके फूलों में मौजूद परागकण कुछ बच्चों में एलर्जी का कारण बन सकते हैं। इसे बालकनी या घर के आसपास लगाने से बचें।

25
क्राइसेंथेमम

लोग घर के बगीचे या बालकनी को सजाने के लिए क्राइसेंथेमम प्लांट घर पर लगाते हैं। यह सजावटी फुल डेजी फैमिली से रिलेटेड है। कुछ लोग में इसको छूने पर खुजली, रैशेज एलर्जी की समस्या हो जाती है। इसलिए एलर्जी वाले बच्चें इन पौधों से दूर रहे और हो सके तो घर में इसे बिल्कुल ना लगाएं।

और पढ़ें: मनी प्लांट की बेल से ऐसे तैयार करें नया पौधा, बिना कटिंग अलग किए उगेंगी जड़ें

35
फर्न

खूबसूरत हरी पत्तियों वाले फर्न को भी आपके घर में लगाने से बचना चाहिए। इसमें भले ही फूल नहीं होते हैं लेकिन मिट्टी में नमी रहने के कारण फफूंद का खतरा ज्यादा रहता है। फफूंद के बीजाणु हवा में फेल कर अस्थमा के लक्षणों को बढ़ा देते हैं।

और पढ़ें: Lepan Art Planters Design: एक प्लांटर, डबल डेकोरेशन! लेपन आर्ट वाले इन खूबसूरत प्लांटर्स पर दिल हार बैठेंगे आप

45
रैगवीड

रैगवीड को भूलकर भी घर में न लगाएं क्योंकि ये दुनिया के सबसे ज्यादा एलर्जी पैदा करने वाले प्लांट में शामिल है। इसके पॉलेन हवा में दूर तक फैलते हैं और एलर्जी के लक्षण जैसे बच्चों में छींक, नाक बहना, आंखों में खुजली आदि तकलीफ बढ़ा सकते हैं।

55
घास को हटाएं

अगर आपके घर में सजावती घास लगी है या फिर गमलों में घास है, तो आपको उसे तुरंत हटा लेना चाहिए। इनमे अधिक मात्रा में परागकण निकलते हैं। आपको इससे दूरी बनाकर रखना चाहिए।

ज्यादा परागकण छोड़ने वाले मेल प्लांट 

कुछ मेल प्लांट मादा पौधों की तुलना में अधिक परागकण छोड़ते हैं। यदि आप नए पौधे खरीद रहे हैं, तो नर्सरी से कम एलर्जेन वाले ऑप्शन के बारे में माली से जरूर पूछें। बच्चों को भी ऐसे पौधे छूने से मना करें।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories