Colorful Plant for Balcony: किचन गार्डन या बालकनी को रंग-बिरंगा और यथफुल टच देने के लगाएं पर्पल रंग की 10 सब्जिां और फल। जिनका देखभाल करना काफी ज्यादा आसान है और ये कम समय में अच्छी फसल देते हैं।
रंग-बिरंगे फूल घर महका देते हैं। ये केवल सुंदर ही नहीं लगते बल्कि आशियाने में पॉजिटिव वाइब्स भी लाते हैं। जनवरी के इस मौसम में ठंड भी कड़ाके की पड़ती है। ओंस-पाला अक्सर पौधों को खराब कर देते हैं। गार्डन में लगे फूल मुरझा चुके हैं तो क्यों न इस बार बगिया अपग्रेड करते हुए बैंगनी रंग से सजाया जाए। आज हम आपके लिए लेकर आए 7 Purple Color Flower & Vegetable Plants, जो सुंदरता में चार चांद लगा देंगे।
27
फ्लेक्स प्लांट (Flax Plant)
यह एक तरह का जंगल फूल है, जिसे कहीं भी आसानी से लगाया जा सकता है। इसे हल्की धूप पसंद होती है, इसलिए कभी भी सीधे धूप में मत रखें, वरना पौधा खराब हो जाएगा। फरवरी-अप्रैल और सितंबर-अक्तूबर महीने में लगाना फायदेमंद है।
ये पौधा सदाबहार है। ठंड क्या आप इसे गर्मी और मानसून के मौसम में भी लगा सकते हैं। यह लंबे बैंगनी फूल देता है, जो दिखने में बहुत आकर्षक लगते हैं। आप इसे ऐसी जगह लगाएं, जहां धूप आती हो।
पेटूनिया फ्लावर (Petunia Flower Plant for Balcony)
सर्दियों पेटूनिया फ्लावर कम देखभाल में अच्छे से खिल जाता है। बैंगनी रंग के फूल देने वाला ये पौधा घर और आंगन की शोभा बढ़ाएगा। आप इसे अक्टूबर से जनवरी के माह में लगाएं। इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं पड़ती। पहली बार,Planting करने की सोच रहे है तो ये एकदम सही रहेगा।
57
ड्रैगन टंग बींस ( How to Grow Dragon Tongue Beans)
यह सब्जी किचन गार्डन की सुंदरता बढ़ाने के साथ स्वाद भी लाजवाब देती है। पौधों की पीले-हरे रंग की फलियों पर अलग सी पर्पल रंग की धारियां होती हैं जो बगीचे को खूबसूरत दिखाने में कमी नहीं रखेंगी। इसे लगाने के लिए 10-12 इंच गहरा गमला लें, 6-8 घंटे की धूप दिखाएं। 60 दिनों में फल मिलने लगेंगे।
67
पत्तागोभी ( Purple Cabbage Price)
सर्दियों का मौसम पत्तागोभी का होता है, लगभग हर दूसरे-तीसरे ये घरों में बनी ही जाती है। सर्दियों में उगाने के लिए ये बेहतरीन फसल है। आप घर पर सफेद और हरी से हटकर बैंगनी रंग की पत्तागोभी उगाएं। यह दिखने में फैंसी और खाने में स्वादिष्ट होती है। आप इसे अक्टूबर-फरवरी में कभी भी लगा सकते हैं। अगर इसे लगा रहे हैं तो 6 घंटे धूप दिखाएं, मिट्टी थोड़ी अम्लीय लें।
77
बैंगनी बैंगन (How to grow egg plant)
इंडियन हाउस होल्ड बैंगन की सब्जी के बिना अधूरा है। गमले और जमीन में पर्पल लॉन्ग और डांसर किस्मों को आसानी से उगाया जा सकता है। यह 55-60 दिन में फल देने लगता है। ये कलरफुल लगने के साथ किचन बजट भी नहीं बिगाड़ेंगे।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.